सिटी में मनाया गया राहुल गांधी का 45वां जन्मदिन

VARANASI: कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व युवराज राहुल गांधी का ब्भ्वां बर्थडे पूरे जिले में धूमधाम से मनाया गया। कहीं हॉस्पिटल में मरीजों को फल, दूध का वितरण किया गया तो कहीं केक काटकर राहुल गांधी के दीर्घायु होने की कामना की गई। महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से लहुराबीर स्थित आजाद पार्क में केक काटा गया। राकेश पाठक, राजेंद्र मिश्रा, संजय चौबे, अरुण मिश्रा, शिवनारायण पांडेय, अनुराग दुबे आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। यूथ कांग्रेस लोकसभा अध्यक्ष जफररूल्लाह जफर की ओर से मैदागिन कार्यालय पर जन्मदिन मनाया गया। प्रदेश महासचिव जयप्रकाश तिवारी की ओर से महेशपुर में केक काटा गया। विधानसभा शिवपुर के कांग्रेस नेता रामसुधार मिश्रा के नेतृत्व में चिरईगांव स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती मरीजों में फल, दूध, मिठाई बांटकर जन्मदिन मनाया गया। यूथ कांग्रेस नेता अजीत पाठक, सियाराम पाठक के नेतृत्व में भी कार्यकर्ताओं ने रक्तदान करके जन्मदिन मनाया। वहीं दूसरी ओर बीएचयू में एनएसयूआई के अमित राय के नेतृत्व में बाबा विश्वनाथ का पूजन अर्चन करके राहुल गांधी के लंबी उम्र की कामना की गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने छात्र छात्राओं के बीच केक काटकर एक दूसरे को खिलाया।

Posted By: Inextlive