कांग्रेस नेता राहुल की अगुआई में आज केरल के वायनाड में 'संविधान बचाओ मार्च' का आयोजन हुआ। राहुल यहां सीएए के खिलाफ प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे हैं। इस दाैरान राहुल गांधी ने यहां पर पीएम मोदी की तुलना महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे से की।

वायनाड (केरल) (एएनआई)। वायनाड से सांसद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को वायनाड में नागरिकता संशोधन कानून 2019 (सीएए) को लेकर सरकार पर हमला बोला। इस दाैरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी विवादित बयान दिया। राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी और महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे के बीच तुलना करते हुए कहा कि दोनों एक ही विचारधारा को मानते हैं। महात्मा गांधी को उनकी 72 वीं पुण्यतिथि पर याद करते हुए राहुल गांधी ने कहा, यह एक ऐसा दिन था जब भारत में पैदा हुए सबसे महान व्यक्तियों में से एक को हमसे छीन लिया गया था। उसे ऐसे व्यक्ति ने हमसे छीना था जो घृणा से भरा हुआ था। नाथूराम गोडसे ने गांधी को कई बार मारने की कोशिश की और आज के दिन वह इसमें सफल हो गया था।

#WATCH Rahul Gandhi, Congress in Kalpetta, Kerala: Nathuram Godse shot Mahatma Gandhi because he did not believe in himself, he loved no one, he cared for nobody, he believed in nobody and that is the same with our Prime Minister, he only loves himself, only believes in himself. pic.twitter.com/itx4GKiVIM

— ANI (@ANI) January 30, 2020


गोडसे और मोदी एक ही विचारधारा में विश्वास करते
राहुल गांधी यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि गोडसे ने महात्मा गांधी को इसलिए गोली मारी, क्योंकि वह खुद पर विश्वास नहीं करता था। वो किसी से प्यार नहीं करता था। उसे किसी की परवाह नहीं थी। वो किसी पर विश्वास नहीं करता था। हमारे प्रधानमंत्री भी ठीक ऐसे ही हैं। पीएम नरेंद्र मोदी की गोडसे की तुलना करते हुए, कांग्रेस नेता ने कहा, नाथूराम गोडसे और नरेंद्र मोदी एक ही विचारधारा में विश्वास करते हैं। इनमें कोई फर्क नहीं है। वह भी केवल अपने आप को पसंद करते हैं और अपने आप पर विश्वास करते हैं। बस नरेंद्र मोदी में यह कहने की हिम्मत नहीं है कि वह गोडसे में विश्वास करते हैं। वायनाड में आज राष्ट्रीय ध्वज हाथों में लिए सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लगभग दो किलोमीटर लंबे 'संविधान बचाओ' मार्च में भाग लिया। यह मार्च वायनाड में एसकेएमजे हाई स्कूल से शुरू हुआ था।

Kalpetta: Congress leader Rahul Gandhi leads 'Save the Constitution' march in his Lok Sabha constituency Wayanad. #Kerala pic.twitter.com/u9PoyIhWFi

— ANI (@ANI) January 30, 2020


30 जनवरी को शहीद दिवस के रूप में भी मनाया जाता

बता दें कि महात्मा गांधी ऐसे व्यक्ति थे जिसने ब्रिटिश शासन से आजादी के लिए भारत का नेतृत्व किया। 30 जनवरी, 1948 को नाथूराम गोडसे द्वारा हत्या कर दी गई। नाथूराम गोडसे महात्मा गांधी के विभाजन के विचार के खिलाफ थे। महात्मा गांधी को प्यार से बापू नाम से भी बुलाया जाता है। गांधी जी ने अहिंसा के माध्यम से भारत के स्वतंत्रता संग्राम में प्रमुख भूमिका निभाई। भारत में 30 जनवरी को शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है।

Posted By: Shweta Mishra