बड़े बकायेदारों पर शिकंजा, 22 लाख वसूले
- शहर के बड़े प्रतिष्ठानों पर की गई कार्रवाई
बरेली : नगर निगम ने ट्यूजडे को शहर में व्यापक रुप से अभियान चलाकर बड़े बकायेदारों से टैक्स की वूसली की। निगम की टीम से प्रतिष्ठान संचालकों से तीखी नोकझोंक भी हुई लेकिन टीम ने प्रतिष्ठानों को सील कर दिया। सील होने के बाद संचालकों ने बकाया टैक्स जमा किया जिसके बाद निगम ने सील हटवाई। नोकझोंक होते देख कर निर्धारण अधिकारी ललतेश सक्सेना ने पुलिस को सूचना दी, पुलिस ने विरोध कर रहे संचालकों का खदेड़ा जिसके बाद सील करने की कार्रवाई की गई। इन पर था बकाया, किया सील 1. एसपीजी होंडा 943755 2. वी-मार्ट - 300000 3. रोज सैलून - 338288 4. मधुबन टॉकीज - 9 लाख 5. वसुंधरा होटल - 150000 कुल वसूली 2232043 रुपये। चौराहों पर होंगे बकायेदारों के नामनिगम ने शहर के बड़े टैक्स बकायेदारों को नोटिस जारी कर चेताया है कि एक सप्ताह में बकाया टैक्स जमा नही किया गया तो शहर के चौराहों पर होर्डिग-बैनर में उनके नाम लिखवाए जाएंगे।
चार टीमें की गई गठितराजस्व लाभ बढ़ाने के लिए निगम ने बड़े बकायेदारों पर शिकंजा कसने की योजना बनाई है। इसके लिए टैक्स विभाग ने शहर के चारों जोन में व्यापक रुप से अभियान चलाने के लिए 6-6 सदस्यों की चार टीमें गठित की हैं।
वर्जन -- लंबे समय से टैक्स न भरने वाले पांच प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की गई है। हालांकि कार्रवाई के बाद उन्होंने टैक्स का भुगतान कर दिया है। अब ऐसे बकायेदारों पर शिकंजा कसने के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है। ललतेश सक्सेना, कर निर्धारण अधिकारी।