VARANASI: इलेक्शन की डेट नजदीक आते देख बनारस की सियासत दिन ब दिन गर्मा रही है। मंगलवार को छह विभिन्न दलों ने कांगे्रस कैंडीडेट अजय राय को समर्थन दिया। इंग्लिशिया लाइन स्थित इंजपा कैंप कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस के जरिए सभी पार्टीज ने समर्थन देने को डिक्लेयर किया। जिसमें गरीब सामना पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शेख निजामुद्दीन, जगशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामसजीवन सिंह, लोकतांत्रिक जनता फ्रंट के राष्ट्रीय महासचिव परशुराम मिश्र, वंचित समाज पार्टी के राष्ट्रीय डॉ। एए शेख, राष्ट्रीय जनमोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ। उस्मान एवं सोशलिस्ट जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजेंद्र सिंह ने समर्थन दिया।

Posted By: Inextlive