आपने तमाम ऐसे सीरियल किलर के बारे में सुना ही होगा जिंहें अपने किसी खास सनक के कारण लोगों को मारने की लत लग गई थी। अभी जिस कातिल के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं वह सीरियल किलर तो नहीं लेकिन उसका इरादा वैसा ही खतरनाक लगता है। नोएडा में कल सड़क किनारे मिले एक शव और उसके साथ में लिखी चेतावनी को देखकर लोगों का डर से बुरा हाल है। इस कातिल ने दीवार पर साफ ऐलान किया है कि शराब पीने वालों का ऐसा ही हाल करूंगा। कातिल का यह संदेश सुनकर एल्कोहल के शौकीन लोग कुछ ज्यादा ही दहशत में हैं?

यूं तो राजधानी दिल्ली से सटा हुआ नोएडा तमाम तरह के जघन्य अपराधों के कारण हमेशा ही सुर्खियों में रहता है लेकिन इस रविवार यानी 19 नवंबर को नोएडा के सर्फाबाद इलाके में लोगों को सड़क किनारे एक शव दिखाई दिया। वहां से गुजर रहे सभी राहगीर शव के पास ही दीवार पर लिखी एक चेतावनी को देखकर सकते में आ गए। इस संभावित कत्ल की जांच के लिए जब पुलिस वहां पहुंची तो उनका भी आम लोगों जैसा ही हाल हुआ।

 

कातिल ने जुर्म कबूला और दी खुली धमकी
इस व्यक्ति ने कत्ल करने के बाद उस शव के पास ही दीवार पर अपना इकबालिया जुर्म भी लिख डाला। यही नहीं उसने इस कत्ल के पीछे की वजह भी लिखकर बताई। इस व्यक्ति ने सभी लोगों को शराब न पीने की धमकी दी है। इस कातिल ने लोगों के लिए चेतावनी भरे अंदाज में लिखा कि मैं बिहार का रहने वाला पागल हूं। जो मेरे मन में आएगा वो करुंगा। जो मेरी बात नहीं मानेगा मैं उसका कत्ल भी कर सकता हूं और शराब पीने वालों का ऐसा ही हाल करूंगा। इसके अलावा इस सनकी कातिल ने कत्ल के बाद मरने वाले की पीठ पर सरिया या लोहे के किसी नुकीली चीज से अपना नाम भी गोद दिया है।

21 लाख की कार में बैठे लड़के की जान थी, कहीं ज्यादा कीमती लेकिन जो हुआ देखकर दहल गए लोग!

साइको किलर या गुमराह करने वाले कातिल को लेकर पुलिस है कंफ्यूज
पुलिस का कहना है कि उस कातिल ने पवन कामती नाम के व्यक्ति की सरिया घोंपकर हत्या की है। इस सनकी कातिल की खतरनाक चेतावनी देखकर आसपास के इलाके के लोग ही नहीं बल्कि पुलिस भी टेंशन में है। पुलिस फिलहाल इस कातिल को खोजने में जुट गई है। हालांकि पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उस कातिल ने वाकई इसी वजह से कत्ल को अंजाम दिया है या फिर वो लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है।

दिल्ली के मेट्रो स्टेशन पर महिला पत्रकार के साथ हो गई ऐसी छेड़छाड़ तो बाकी लड़कियों का क्या होगा!

इस घटना में मारा गया व्यक्ति 55 साल का पवन कामती नोएडा के ही सर्फाबाद इलाके में अपनी फैमिली के साथ रहता है। वह ऑटो रिक्शा चलाकर अपने परिवार का गुजारा करता था। परिवार वालों का कहना है कि वह पवन संडे की रात में घर के बाहर ही तख्त पर सोया हुआ था लेकिन सुबह उठने पर वह वहां नहीं मिला। कुछ समय बाद ही पास के ही एक अंडर कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग से उसकी लाश मिली। इस अजीबोगरीब मर्डर केस को समझने के लिए पुलिस फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की भी मदद ले रही है। फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने घटनास्थल से कई सबूत भी इक्ट्ठे किए हैं। हालांकि पुलिस अभी भी कंफ्यूज है कि वह कातिल पुलिस को गुमराह कर रहा है या फिर वो सच में एक साइको किलर है। खैर जो भी हो उसका अंदाज़ वाकई काफी खतरनाक और ड्रामेटिक है।

ठगों का उस्ताद निकला DU का छात्र, मंत्रालय की फर्जी वेबसाइट बना हजारों को लगाया लाखों का चूना

Posted By: Chandramohan Mishra