जनाब आप ने जमीन पर बनी हुई कई सुरंगो के बारे मे सुना होगा। कईयों पर यात्रा भी की होगी पर क्‍या आप ने कभी पानी के अंदर बनी किसी सुरंग के बारे मे सुना है अगर नही सुना तो आज हम आप को पानी पर तैरने वाली सुरंग के बारे मे बताने जा रहे हैं। यह सुरंग अपने आप मे एक अजूबा होगी। विश्‍व में पानी के अंदर बनने वाल यह अनोखी सुरंग होगी।

कंक्रीट पाइपों पर बनाई जायेगी सुरंग
यह सुरंग नॉर्वे के समंदर में बनाई जाएगी। नॉर्वे का तटीय इलाका बेहद खूबसूरत पर्यटन स्थलों मे से एक है। पूरे विश्व से यहां लोग घूमने आते हैं। आस-पास के शहरों से नार्वे के तटीय इलाके तक आने में काफी लंबा रास्ता तय करना पड़ता है। पूरे विश्व से आने वाले सैलानियों की सुविधा को देखते हुए समुद्र के अंदर तैरती हुई सुरंग बनाई जाएगी। नॉर्वे के पब्लिक रोड एडमिनिस्ट्रेशन ने इस सुरंग को बनाने का प्लान तैयार किया है। यह सुरंग अपने आप मे अार्कीटेक्ट का एक बेहतरीन नमूना होगी। दुनिया में अभी तक ऐसी कोई सुरंग नहीं बनी है। ये दुनिया की सबसे पहली पानी में तैरने वाली सुरंग होगी। इसे बनाने में कंक्रीट की पाइपों का इस्तेमाल किया जाएगा।

समुद्र में 100 फिट गहराई पर बनाई जाएगी सुरंग
इसमें 12000  मीटर लंबी दो पाइपें गोलाकार में मुड़ी होंगी। समुद्र में 100 फुट गहराई पर ये सुरंग बनाई जाएगी। दक्षिणी शहर क्रिस्टियानसैंड से उत्तर में ट्रोन्डहाइम तक जाने के लिए पहले यात्रियों को बहुत लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी। समुद्र के चलते पुल बनाकर इन्हें नहीं जोड़ा जा सकता था। अंत मे नॉर्वे के पब्लिक रोड एडमिनिस्ट्रेशन ने पानी में तैरती सुरंग बनाने का प्रस्ताव रखा। क्रिस्टियानसैंड से ट्रोन्डहाइम तक जाने के लिए पहले 21 घंटों का सफर तय करना पड़ता था। ये सुरंग बनने के बाद  21 घंटे की यह दूरी मात्र 10 घंटों में तय की जा सकेगी। नॉर्वे के पब्लिक रोड एडमिनिस्ट्रेशन ने इस सुरंग को 2035 तक तैयार करने का दावा किया है।

 

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

Posted By: Prabha Punj Mishra