Top Movies and TV Show गूगल की 'ईयर इन सर्च 2019' की रिपोर्ट में सामने आया है कि पाकिस्तान के लोगों ने इस साल मूवीज व टीवी शोज में गूगल पर सबसे ज्यादा Bigg Boss 13 और फिल्म कबीर सिंह के बारे में सर्च किया है। आइये जानें पाकिस्तान में इस साल टॉप ट्रेंड क्या रहा...


कानपुर। पाकिस्तान में भी इस साल Bigg Boss 13 और फिल्म कबीर सिंह को सबसे ज्यादा पसंद किया गया है। दरअसल, गूगल ने यह साल 2019 खत्म होने से पहले अपनी सालाना सर्च रिपोर्ट पेश की है। इस रिपोर्ट में 2019 में पाकिस्तान में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली मूवीज व टीवी शोज के बारे में जानकारी दी गई है। तो आइये जानें, कौन से मूवीज व टीवी शोज पाकिस्तान के टॉप 10 सर्चों के बारें में रहे...10. गली बॉय


बॉलीवुड फिल्म 'गली बॉय' इस साल 14 फरवरी को रिलीज हुई थी। इसमें रणवीर सिंह और आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में थे। यह मूवी भारत के अलावा पाकिस्तान में भी खूब चर्चा में रही। यह भी उन फिल्मों व टीवी शोज की लिस्ट में हैं, जिन्हें पाकिस्तान में गूगल पर इस साल सबसे ज्यादा सर्च किया गया। 'गली बॉय' 10वीं ऐसी फिल्म है, जिसके के बारे में इस साल पाकिस्तान में सबसे ज्यादा सर्च किया गया है। 9. भरोसो प्यार तेरा

'भरोसो प्यार तेरा' पाकिस्तान के सबसे चर्चित टीवी सीरियल में से एक है। यह सीरियल पाकिस्तान में इस साल काफी चर्चा में रही हैं। गूगल पर इस साल पाकिस्तान में इसके बारे में भी सबसे ज्यादा सर्च किया गया है। 'भरोसो प्यार तेरा' 9वां ऐसा टीवी सीरियल हैं, जिसके बारे में इस साल पाकिस्तान में सबसे ज्यादा सर्च किया गया है। 8. मोटू पतलू 2019'मोटू पतलू 2019' टीवी सीरीज भी इस पाकिस्तान में काफी सुर्खियों में रहा है। बच्चों के इस सीरियल को भी गूगल पर इस साल पाकिस्तान में सबसे ज्यादा सर्च किया गया है। 'मोटू पतलू 2019' 8वां ऐसा टीवी सीरियल है, जिसके बारे में इस साल पाकिस्तान में सबसे ज्यादा सर्च किया गया है।7. मेरे पास तुम हो'मेरे पास तुम हो' पाकिस्तान का सबसे चर्चित रोमांटिक ड्रामा टीवी सीरीज है। इस साल इसे खूब पसंद किया गया है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि 'मेरे पास तुम हो' पाकिस्तान का 7वां ऐसा टीवी सीरियल है, जिसके बारे में इस साल सबसे ज्यादा सर्च किया गया है। Top 10 Pakistan Search google Trends: जानें पाकिस्तान में इस साल सबसे ज्यादा क्या किया गया सर्च6. कैप्टेन मार्वेल

हॉलीवुड फिल्म 'कैप्टेन मार्वेल' इस साल 8 मार्च, 2019 को रिलीज हुई था। इसके बारे में भारत के साथ साथ पाकिस्तान के लोगों ने भी गूगल पर ढेरों सर्च किए। 'कैप्टेन मार्वेल' इस साल पाकिस्तान के मूवीज व टीवी शोज वाले गूगल ट्रेंड में छठे नंबर पर है।5. कबीर सिंह &इस साल 21 जून को रिलीज हुई शहीद कपूर की सुपरहिट फिल्म 'कबीर सिंह' को भी पाकिस्तान में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया गया है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि 'कबीर सिंह' पांचवां ऐसा फिल्म है, जिसके बारे में इस साल पाकिस्तान में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया गया है। 4. सुनो चंदा सीजन 2'सुनो चंदा सीजन 2' पाकिस्तान के सबसे चर्चित टीवी सीरीज में से एक है। सुनो चंदा सीजन 2 के बारे में भी इस साल गूगल पर खूब सर्च किया गया है। गूगल ट्रेंड के टॉप 10 मूवीज व टीवी सीरीज वाली लिस्ट में सुनो चंदा सीजन 2 इस साल चौथे नंबर पर है। Top Personalities in Google Trends भारत में इस साल सभी को पीछे छोड़ गूगल पर अभिनंदन बने टॉप ट्रेंड3. Ehd e Wafa
'Ehd e Wafa' भी पाकिस्तान का सबसे पॉपुलर टीवी शो है। अक्टूबर से दिसंबर के दौरान पाकिस्तान में गूगल पर इस शो के बारे में सबसे ज्यादा सर्च किया गया। Ehd e Wafa तीसरा ऐसा टीवी शो हैं, जिसके बारे में इस साल पाकिस्तान में सबसे ज्यादा सर्च किया गया है। 2. बिग बॉस 13पॉपुलर टीवी शो 'बिग बॉस 13' भारत के साथ साथ पाकिस्तान में भी इस साल खूब सुर्खियों में है। यह भी उन फिल्मों व टीवी शोज की लिस्ट में हैं, जिन्हें पाकिस्तान में गूगल पर इस साल सबसे ज्यादा सर्च किया गया। 'बिग बॉस 13' दूसरा ऐसा टीवी शो है, जिसके के बारे में इस साल पाकिस्तान में सबसे ज्यादा सर्च किया गया है। 1. अवेंजर्स: एन्डगेमहॉलीवुड फिल्म 'अवेंजर्स: एन्डगेम' 26 अप्रैल, 2019 को रिलीज हुई था। यह फिल्म सुपरहिट हुई थी। इस साल इसके बारे में पाकिस्तान में काफी लोगों ने सर्च किया है। गूगल पर मूवीज व शोज सर्च के लिहाज से पाकिस्तान में यह फिल्म इस साल पहले नंबर पर है।

Posted By: Mukul Kumar