New year celebration @ Agra
हर कोई मस्ती में सराबोर। बस इंतजार था घड़ी की सुइयों के एक साथ मिलने का। जैसे ही घड़ी की सुइयां रात 12 बजे एक साथ मिलीं तो सभी ने एक-दूसरे को गले लगा लिया। हैप्पी न्यू ईयर की गूंज से होटल्स, रेस्टोरेंट्स चहक उठे. बस फिर शुरू हुआ मस्ती का ये दौर लेट नाइट तक चलता रहा। न्यू ईयर सेलीब्रेशन का हिस्सा सिर्फ यंगस्टर्स ही नहीं बने, बल्कि हर एज के लोगों ने इसका एंज्वॉय किया। रात लगभग नौ बजते ही आगराइट्स सिटी के फाइव स्टार होटल्स और बेहतरीन रेस्टोरेंट्स में जश्न मनाने के लिए पहुंच गए थे। 11 बजते-बजते पार्टियां खुशनुमा हो चली थीं। रात 12 बजे जमकर धमालरात बजे 12 बजे तो पार्टियां पूरे शबाब पर थीं। म्यूजिक की धुन पर हर कोई थिरक रहा था। 12 बजते ही जश्न-ए-अंदाज देखने लायक हो गया था। मस्ती में लोग झूम रहे थे।
प्राइवेट पार्टीज भी
होटल्स, रेस्टोरेंट्स और रिसोर्ट्स के अलावा आगराइट्स ने अपने-अपने अंदाज में पार्टी ऑर्गनाइज की। हर कोई एंज्वॉय कर रहा था। सिटी के पॉश एरिया सदर, कमला नगर, नेहरू नगर, लॉयर्स कॉलोनी, दयालबाग, गांधी नगर, जयपुर हाउस, आवास विकास कॉलोनी, रामनगर, खंदारी में जश्न देखने लायक था।