ब्रम्हपुत्र मेल से यात्रा कर रही थी महिला, प्लेटफॉर्म पर करायी गयी नार्मल डिलीवरी

नार्मल डिलीवरी के बावजूद आज दोनों का होगा कोविड टेस्ट

prayagraj@inext.co.in

रेलवे की तत्परता से शुक्रवार को जंक्शन पर महिला की सेफ डिलीवरी कराई गई। दोनों को डफरिन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर्स का कहना है कि दोनों स्वस्थ हैं और शनिवार को एहतियातन उनको कोविड टेस्ट कराया जाएगा। महिला के अचानक प्रसव पीड़ा उठने के बाद रेलवे को आनन फानन में उसकी डिलीवरी करानी पड़ी।

दिल्ली से हुई थी सवार

दिल्ली से डिब्रूगढ़ तक जाने वाली ब्रम्हपुत्र एक्सप्रेस में पूजा देवी और उसका पति सदानंद दिल्ली से सवार हुए थे। यह ट्रेन शुक्रवार को प्रयागराज जंक्शन पहुंची तो महिला को प्रसव पीड़ा होने लगी। इसकी भनक लगते रेलवे की ओर से पहुंची डॉ। परवेज अहमद और उनकी टीम ने महिला को अटेंड किया। प्लेटफार्म नंबर पांच पर महिला की डिलीवरी कराई गई। नार्मल डिलीवरी के जरिए महिला ने नवजात को जन्म दिया। इसके बाद जच्चा बच्चा को डफरिन हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया।

अब तक 18 बच्चे पैदा कराए

बता दें कि ट्रेन में सफर करने वाली कुल 18 महिलाओं की डिलीवरी करायी जा चुकी है

इनमें से प्रयागराज मंडल में 10, आगरा मंडल में चार और झांसी मंडल में चार बच्चे पैदा हुए

ट्रेन में सफर करने वाले श्रमिकों को रेलवे ने चिकित्सा सुविधाएं प्रदान की हैं।

शुक्रवार को पैदा हुए बच्चे और उसकी मां को डफरिन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं। महिला दिल्ली से भागलपुर जा रही थी।

ऐसे में उसे आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है।

शनिवार को संभवत: उसका कोविड टेस्ट कराया जाना है।

ट्रेनों में यात्रा करने वाले पैसेंजर्स की हर स्तर पर मदद के लिए रेलवे हमेशा एफर्ट करता रहा है। शुक्रवार को जंक्शन पर डिलीवरी हुई है। बच्चा और उसकी मां दोनो स्वस्थ हैं। एहतियात महिला को डफरिन में भर्ती करवाया गया है।

अमित मालवीय

पीआरओ, एनसीआर

Posted By: Inextlive