ALLAHABAD: सोरांव थाना क्षेत्र के जलालपुर डिहवा गांव के बीस वर्षीय मो। साहिल को रविवार रात बदमाशों ने गोली मार दी। इसके बाद हमलावर बाइक से फरार हो गए। गोली लगने से साहिल जख्मी हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जख्मी हालत में उसे स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया। बता दे कि मो। साहिल के पिता मो। मुकीम सउदी अरब में रहते हैं। वह यहां रहकर वेल्डिंग का काम करता है। कहा जा रहा है कि रात करीब नौ बजे एक बाइक से दो युवक घर के बाहर पहुंचे। इसके बाद साहिल का नाम लेकर आवाज लगाए। जैसे ही वह घर से बाहर आया बदमाशों ने उस पर फायर कर दिया। घटना से गांव में खलबली मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन करते हुए जख्मी साहिल को अस्पताल में भर्ती कराया। देर रात तक हमलावरों का पता नहीं चल सका था।

Posted By: Inextlive