मदद से मिलेगी काफी राहत
कर्ज माफी का सर्टिफिकेट मिलते ही किसानों के चेहरे पर छाई खुशी
ALLAHABAD: बैंक के कर्ज के बोझ तले दबे किसानों के लिए बुधवार खास रहा। सीएम आदित्यनाथ योगी की अगुवाई में उन्हें ऋण माफी सर्टिफिकेट बांटे गए। सर्टिफिकेट लेकर मंच से उतरते किसानों ने शेयर की खुशी। सीएम साहब ने वादा पूरा कर दिया। सिर्फ कर्ज माफी ही नहीं, ये जीवन दान भी है। जो बीजेपी ने दिया है। देवराज मिश्रा, शिवपुर कर्ज की चिंता से आज मुक्ति मिल गई। अभी तक लगातार कर्ज लौटाने की टेंशन रहती थी। परमानंद पाल, हथिगवा अब रात में अच्छी नींद आएगी। अभी तक तो नींद नहीं आ रही थी। त्रिभुवन सिंह, बारा बहुत मदद मिल ग साहब, नाहीं त बहुत मुश्किल होई जात, परेशानी और बढ़ जाती। लक्ष्मी देवी, सोरांवसरकारी मदद से राहत मिली। इसके पहले चिंता ही रहती थी कि कर्ज कैसे चुकाएंगे, खेती कैसे होगी।
समला देवी, फूलपुर
सरकार की मदद से हर किसान को लाभ होगा। जो वादा किसानों से किया गया था आज पूरा हो गया। मनीशंकर पाण्डेय, करछना योगी जी ने कम से कम किसानों की चिंता की और इतनी जल्दी मदद की। अभी तक मदद के नाम पर दौड़ाते थे। देवी शंकर मिश्रा, मेजाइ जो सरकार किए है तो पक्का होई गवा कि फिर से देश में मोदी और प्रदेश में योगी अहिंये।
अशोक सिंह, फूलपुर किसानों की चिंता सरकार को है। इस बात का आज अहसास हो गया। मदद से काफी राहत मिली। विरेन्द्र बहादुर, मेजा मोदी और योगी जी का धन्यवाद, कम से कम किसानों का दुख और दर्द कोई समझा तो। शिवशंकर दुबे, हडिया कर्ज के कारण हर समय चिंता बनी रहती थी। आज चिंता काफी हद तक कम हो गई। अनिल चन्द्र तिवारी, हडिया बहुत बढि़या हुआ जो सरकार ने मदद की। नहीं तो अभी तक सिर्फ वादा ही सुनते थे। राधेश्याम, हडिया