हटाए गए चीफ प्रॉक्टर प्रोफेसर आरके उपाध्याय
वीसी ने डॉ। एनके शुक्ला को सौंपी कमान
ALLAHABAD: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के चीफ प्रॉक्टर प्रोफेसर आरके उपाध्याय को उनके पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह पर नया चीफ प्रॉक्टर डॉ। एनके शुक्ला को बनाया गया है। डॉ। शुक्ला जेके इंस्टीट्यूट ऑफ एप्लाइड फिजिक्स एंड टेक्नोलॉजी के हैं। जबकि प्रो। उपाध्याय डिफेंस स्टडीज डिपार्टमेंट के थे। डॉ। शुक्ला को चीफ प्रॉक्टर बनाए जाने का निर्णय वाइस चांसलर प्रो। ए सत्यनारायण ने लिया है। बदले जा चुके हैं डीएसडब्ल्यू व पीआरओप्रो। आरके उपाध्याय को हटाए जाने की वजह प्रशासनिक दबाव बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि उन पर छात्रसंघ चुनाव के दौरान ही काफी दबाव था। हालांकि, प्रो। आरके उपाध्याय ने अपने इस्तीफे की वजह निजी कारणों को बताया है। बीते कुछ समय के घटनाक्रम में यह तीसरा मौका है। जब कोई बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया। इससे पहले डीएसडब्ल्यू प्रो। जेए अंसारी की जगह डॉ। एआर सिद्दकी और पीआरओ प्रो। पीके साहू की जगह प्रो। दीपा पुनेठा की भी नियुक्ति की जा चुकी है।
काम का मिला ईनामनए चीफ प्रॉक्टर डॉ। एनके शुक्ला प्रो। आरके उपाध्याय की टीम का भी हिस्सा रहे हैं। वे उनकी टीम में असिस्टेंट प्रॉक्टर थे। माना जा रहा है कि डॉ। शुक्ला को उनके काम का इनाम दिया गया है। पिछले कुछ समय में वे यूनिवर्सिटी की मुख्य धारा में शामिल होने में सफल रहे हैं। डॉ। शुक्ला एयू में डायरेक्टर एडमिशन प्रो। जगदम्बा सिंह के साथ एडमिशन प्रॉसेस का भी महत्वपूर्ण हिस्सा रहे। इससे पहले वे छात्रसंघ चुनाव में रिटर्निग ऑफिसर भी रह चुके हैं। नए चीफ प्रॉक्टर थर्सडे से कैम्पस की कमान संभालेंगे।