भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व। राजीव गांधी की 75वीं जयंती पर कई कार्यक्रम हुए। इस दिवस को सद्भावना दिवस के रूप में मनाते हुए आनंद भवन में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

PRAYAGRAJ: प्रयागराज में मंगलवार को भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व। राजीव गांधी की 75वीं जयंती पर कई कार्यक्रम हुए। इस दिवस को सद्भावना दिवस के रूप में मनाते हुए आनंद भवन में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मौके पर किसान कांग्रेस स्टेट को-ऑर्डिनटर सुशील तिवारी, मुकुन्द तिवारी, सत्या पांडेय, अध्यक्ष नफीस अनवर आदि उपस्थित रहे। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के कार्यकर्ताओं ने आनंद भवन में पहुंचकर जयंती पर अपने विचार प्रस्तुत किए। इसमें हरदेव सिंह, इरशाद उल्ला, शुभम शुक्ला, डॉ महेंद्र सिंह पटेल, प्रभाकर मिश्रा बनकटा, मो। आसिफ, अरुण पटेल आदि शामिल रहे। इसी क्रम में शहर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग प्रयागराज के सदस्यों ने करेली स्थित गौसिया मदरसे में बच्चों को कापी, पेन, ज्यॉमेट्री बॉक्स व मिठाई वितरण किया। महानगर अध्यक्ष अरशद अली के नेतृत्व में बच्चों ने अमन चैन की दुआएं भी मांगी। उत्तर मध्य रेलवे की ओर से मंगलवार को मुख्यालय में सदभावना दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें जीएम राजीव चौधरी ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को सदभावना दिवस की शपथ दिलाई। राजीव को भारत में कंप्यूटर के क्षेत्र में क्रांति लाने के लिए याद किया जाता है।

Posted By: Inextlive