बुधवार को प्रदेश का दूसरा सबसे गरम जिला रहा प्रयागराज मंगलवार को था नंबर वन अभी जारी रहेगा अंधड़ का दौर दिन में घर से निकलें तो संभलकर तीन दिन तक गर्मी से राहत के आसार नहीं

प्रयागराज (ब्‍यूरो)। भीषण गर्मी नागरिकों की कड़ी परीक्षा लेने लगी है। इसके बीच अंधड़ की भी इंट्री हो गयी है। इसके चलते दिन में सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है। दिन में तापमान ह्यूमन बॉडी के नार्मल टेम्प्रेचर को चैलेंज करने लगा है। इससे बचने के लिए लोग तमाम जतन कर रहे हैं इसके बाद भी राहत बमुश्किल ही मिल पा रही है। मंगलवार और बुधवार के अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस का अंतर जरूर था लेकिन लू के थपेड़ों के चलते यह फर्क सड़क पर मूव करते हुए महसूस नहीं हुआ। मंगलवार को अधिकतम तापमान के मामले में पहले नंबर पर रहने वाला अपना शहर बुधवार को पूरे प्रदेश में दूसरा सबसे गरम रहा।

40 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया अधिकतम तापमान
42.1 डिग्री सेल्सियस था मंगलवार को मैक्सिमम टेम्प्रेचर
25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा रात का तापमान
37 डिग्री सेल्सियत होता है ह्यूमन बॉडी का नार्मन टेम्प्रेचर

हवा चलते से आया थोड़ा अंतर
तापमान गिरने के बाद भी प्रयागराज प्रदेश का दूसरा सबसे गर्म जिला रहा। पहले स्थान पर 40.1 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ वाराणसी सबसे गर्म था। मौसम विभाग के अनुसार तेज सतही हवाएं अभी दो दिन और चलेंगी और फिर मौसम में बादलों की एंट्री होगी। जिले में कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हो सकती है पर इसकी वजह से रात का तापमान तेजी से बढ़ेगा। इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के ज्योग्राफी डिपार्टमेंट के प्रो। आईआर सिद्दीकी कहते हैं कि अभी अभी तापमान में बढऩे का समय है। तापमान में उछाल अभी जारी रहेगा। यह जब अपने चरम पर पहुंचेगा तभी लो प्रेशर क्रिएट होगा और मौसम में परिवर्तन होगा। संभावना है कि आने वाले तीस अप्रैल तक टेम्प्रेचर में कोई बड़ा चेंज आने वाला नहीं है। मई महीने में भी इससे राहत मिलने की संभावना कम ही रहेगी। बीच बीच में मौसम थोड़ा फ्लक्चुएट करता रहेगा। लेकिन, यह परमानेंट राहत देने वाला नहीं होगा।

सुबह से ही चलने लगी तेज हवा
बुधवार को सुबह दस बजे से ही तीखी धूप ने लोगों की परीक्षा ली। दोपहर बाद धूप चरम पर थी पर हवा चलने की वजह लोगों को झुलसने जैसा अहसास हुआ है। लोग गर्म हवाओं से बचने के लिए गमछा लपेटे दिखाई दिए। दिन में सड़कों पर भी सन्नाटा रहा। हालांकि, गर्मी तो काफी महसूस हुई पर तेज हवाओं की वजह से तापमान में बढ़ोत्तरी नहीं हो पाई। बुधवार का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि मंगलवार को यह 42.1 डिग्री सेल्सियस था। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस था जो सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा। मंगलवार न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में जलवायुकी एवं समुद्र अध्ययन केंद्र के प्रमुख प्रो। सुनीत द्विवेदी ने बताया कि हवाओं की वजह से तापमान में ज्यादा वृद्धि नहीं होगी।

21 अप्रैल के आसपास बादल छाए जाएंगे और इसके बाद तापमान में बढ़ोत्तरी तेजी से होगी। अप्रैल के आखिरी दिनों में हल्की बारिश भी हो सकती है।
प्रो। सुनीत द्विवेदी प्रमुख, जलवायुकी एवं समुद्र अध्ययन केंद्र, इलाहाबाद यूनिवर्सिटी

Posted By: Inextlive