अब शहर से 'पैक' होगी पॉलीथिन
- आईनेक्स्ट की मुहिम पर सिटी मिशन मैनेजमेंट यूनिट ने बनाया प्लान
- शुक्रवार से पूरे शहर में शुरू होगा धरपकड़ अभियान ALLAHABAD: प्रतिबंधित पॉलीथिन का इस्तेमाल करने वालों की अब खैर नहीं है। शहरी विकास मिशन की टीम ने नए सिरे से कार्रवाई की तैयारी कर ली है। अभियान शुक्रवार से शुरू होगा, जो पूरे शहर में चलेगा। अभियान में सिर्फ उन्हें ही छूट मिलेगी, जो नार्मस के मुताबिक पॉलीथिन का इस्तेमाल कर रहे हैं। आईनेक्स्ट की मुहिम पर यह प्लान बनाया गया है। आईनेक्स्ट की मुहिम का असर आईनेक्स्ट शहर में बिक रही प्रतिबंधित पॉलीथिन के इस्तेमाल को लेकर अभियान चला रहा है। इस सीरीज में चौक, घंटाघर, सिविल लाइंस में पॉलीथिन की हो रही बिक्री को मुद्दा बनाया गया, जिसके बाद सिटी मिशन मैनेजमेंट यूनियन ने अभियान शुरू करने का प्लान बनाया है। पूरे महीने चलेगा अभियान5 फरवरी को नगर निगम के जोन वन के सफाई वार्ड एक से पांच तक शुरू होगा अभियान,
-छह फरवरी को जोन 2 के सफाई वार्ड 6, 7, 8, 9, 10 में -10 फरवरी को जोन 3 के वार्ड 12, 13, 14, 15, 16 -15 फरवरी को जोन 4 के वार्ड- 11, 17, 18, 19 -16 फरवरी को जोन पांच के वार्ड 20-17 फरवरी को जोन 1 के वार्ड 1, 2, 3, 4, 5
-18 फरवरी को जोन 2 के वार्ड 6, 7, 8, 9, 10 -19 फरवरी को जोन 3 के वार्ड- 12, 13, 14, 15, 16 -22 फरवरी को जोन 4 के वार्ड 11, 17, 18, 19 -23 फरवरी को जोन पांच के वार्ड 20 -24 फरवरी को जोन 1 के वार्ड 1, 2, 3, 4, 5 -25 फरवरी को जोन 2 के वार्ड 6, 7, 8, 9, 10 -26 फरवरी को जोन 3 के वार्ड 12, 13, 14, 15, 16 -27 को जोन 4 के वार्ड 11, 17, 18, 19 -29 फरवरी को जोन पांच के वार्ड 20 में अभियान चलेगा। प्रतिबंध के बाद भी पॉलीथिन का इस्तेमाल व बिक्री हो रही है। रोक लगाने के लिए अभियान चलाने की तैयारी कर ली गई है। इसके लिए फोर्स मांगी गई है। राजकुमार द्विवेदी प्रबंधक सिटी मिशन मैनेजमेंट यूनिट