निकाय चुनाव: एक क्लिक में मिलेगी आपके बूथ की लोकेशन
ALLAHABAD: चुनाव वाले दिन पहला सवाल होता है कि हमारा पोलिंग सेंटर कौन सा है? किस स्कूल या भवन में हमें वोट डालने जाना है? ऐसा तो नहीं है कि लोकेशन चेंज हो गई है? इन्हीं सब सवालों के बीच लोग परेशान रहते हैं। वोटर लिस्ट में भी अपना नाम जमकर ढूंढा जाता है। फिलहाल, इन सभी दिक्कतों से छुटकारा मिल गया है। विधानसभा चुनाव की तर्ज पर आयोग ने नगर निगम इलेक्शन में पोलिंग सेंटर की लोकेशन अपलोड कर दी है।
ऐसे जानेंगे ऑनलाइन लोकेशन-अपने पोलिंग सेंटर की लोकेशन पता करना बेहद आसान है।-यह सुविधा केवल अर्बन पोलिंग सेंटर्स के लिए ही उपलब्ध हैं।-चुनाव आयोग की वेबसाइट ईसीआईडॉटयूपीडॉटइन में जाकर फाइंड अर्बन पोलिंग सेंटर को क्लिक करना होगा।-इसके बाद शहर का नाम, निकाय का नाम और पोलिंग सेंटर के नाम पर क्लिक करना होगा।-इसके बाद गूगल मैप के जरिए कुछ सेकंड्स में लोकेशन सामने आ जाएगी।
-सेटेलाइट मैप के जरिए ज्यादा बेहतर जानकारी भी ली जा सकेगी। कम हो गए हैं पोलिंग बूथइस बार चुनाव में पोलिंग बूथों की संख्या घटकर 938 रह गई है। हालांकि पोलिंग सेंटर नहीं बदले गए हैं। इन बूथों के वोटर्स को अगल-बगल के कमरों में शिफ्ट कर दिया गया है। बावजूद इसके वोटर्स में कंफ्यूजन बरकरार है। इसको दूर करने में यह सुविधा बेहतर भूमिका निभा सकता है। यहां तक मोबाइल पर नो योर पोलिंग सेंटर डालने पर गूगल मैप पर आपका बूथ दिख जाएगा। इसके लिए प्राइमरी जानकारी ही शेयर करनी होगी।
मिल जाएगी वोटिंग स्लिपइतना ही नहीं, ऑनलाइन वोटर लिस्ट से आप अपनी वोटर स्लिप भी डाउन लोड कर सकते हैं। इसका प्रिंट आउट आपको वोटिंग के दिन काम आएगा। इस वोटर स्लिप में पूरी जानकारी उपलब्ध होगी। यहां तक पोलिंग सेंटर के बूथ संख्या और कमरा भी दिया गया है। नगर निगम समेत नगर पंचायत के प्रत्येक वोटर को यह स्लिप ऑनलाइन उपलब्ध कराई जा रही है।पोलिंग सेंटर की लोकेशन ऑनलाइन प्राप्त करना आसान है। इसे आयोग की वेबसाइट पर देखा जा सकता है। वोटिंग वाले दिन यह सुविधा लोगों को काफी लाभ पहुंचाएगी। विधानसभा की तरह नगर निगम में भी लोग अपना सेंटर मोबाइल पर सर्च कर सकते हैं।-दिनेश तिवारी, सहायक निर्वाचन अधिकारी, नगर निकाय