स्मार्ट सिटी प्रयागराज का लोगो तैयार
स्थानीय डिजाइनर अभिनव बसक ने किया तैयार, 165 एंट्री में हुआ सेलेक्ट
prayagraj@inext.co.in PRAYAGRAJ: कुंभ मेला 2019 की तैयारी के बीच स्मार्ट सिटी प्रयागराज का भी कार्य जारी है। इसी बीच एडमिनिस्ट्रेशन ने स्मार्ट सिटी प्रयागराज का नया लोगो जारी कर दिया है। लोगो के लिए मांगी गई थी एंट्रीइस लोगो को प्रयागराज के ही डिजाइनर अभिनव बसक ने डिजाइन किया है। लोगो को 165 एंट्री के बीच से चुना गया है। लोगो बनाने के लिए शहर के बाशिंदों को इनवाइट किया गया था। इसके लिए 165 लोगों ने स्मार्ट सिटी के लिए अलग-अलग तरह का लोगो बनाया। स्मार्ट सिटी चेयरमैन कमिश्नर डॉ। आशीष कुमार गोयल ने अभिनव बसक द्वारा तैयार लोगो को सेलेक्ट किया। अपर नगर आयुक्त ऋतु सुहास ने बताया कि जो लोगो फाइनल किया गया है, वह बुद्धिमान, साहित्यिक लोगो का प्रतीक है। यही नहीं तीन नदियों की साथ ही तीन धाराएं भी इसमें दिख रही हैं। इसका कलर एनर्जी को शो करता है।