कान और चीभ किसने काट लिया ?
ALLAHABAD: शहर से दूर फूलपुर गांव में एक व्यक्ति के साथ रहस्यमय तरीके से घटना हुई। स्थानीय लोगों की माने तो ब्0 साल का भरत लाल मनीपुर गांव का रहने वाला है। वह साइकिल से ट्यूजडे इवीनिंग घर से निकला था। वेडनसडे अर्ली मार्निग वह अपने घर पहुंचा तो उसकी स्थिति देखकर सभी के होश उड़ गए। खून से लथपथ पड़ा था। उसके कान, चीभ और हाथ की अंगुलियों का मांस काटा गया था। घर वालों ने उसे गांव में ही एक हॉस्पिटल में एडमिट कराया है। हालांकि इस मामले की जानकारी अभी पुलिस को नहीं है। पुलिस ने बताया कि अगर कोई कंप्लेन आती है तो तत्काल रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। भरत लाल की साइकिल गांव के दूर जवालापुर हाईवे पर मिली है।