Allahabad : न जाने वह किस बात से नाराज था. कुछ बात तो थी जिससे वह हर्ट हुआ था. उसे अपने घर वालों की चिंता भी थी. तभी तो मौत को गले लगाने से पहले उसने एक सुसाइड नोट लिखा. पुलिस से रिक्वेस्ट की कि उनके घर वालों को पुलिस परेशान न करे. फिर संडे इवनिंग छत पर पहुंचा और खुद को गोली मार ली. स्टेनली रोड पर हुए इस घटना से उसके फैमिली मेम्बर्स के होश उड़ गए...


बचपन से यहीं रहता थाविक्रम सिंह शहर के स्टेनली रोड पर रहते हैं। वह एजी ऑफिस से रिटायर्ड हैं। उनका छोटा भाई शिव पूजन सिंह मिलिट्री में जॉब करते थे और रिटायर्ड होने के बाद अब अपने पुश्तैनी गांव में रहते हैं। उनका गांव चित्रकूट डिस्ट्रिक्ट के राजापुर पुलिस स्टेशन एरिया में है। शिव पूजन का एकलौता बेटा पुष्पेन्द्र सिंह था। जब पुष्पेन्द्र हाई स्कूल में स्टडी करने लगा तो वह शहर आ गया। यहीं पर अपने बड़े पिताजी के यहां रह कर स्टडी करने लगा। उसकी पूरी परवरिश यहीं हुई। ग्रेजुएशन की पढ़ाई के बाद उसने मेडिकल रिप्रजेंटेटिव की जॉब पकड़ ली।शाम को चाय पी


पुष्पेन्द्र के कजिन बबलू ने आई नेक्स्ट रिपोर्टर को बताया कि वह बिंदास बंदा था। किसी को कुछ प्रॉब्लम हो जाए तो वह उसके लिए तुरंत खड़ा हो जाता था। सुबह 9 बजे वह अपने जॉब पर निकल जाता था। फिर शाम को छह बजे लौटता था। सेकेंड शिफ्ट में भी कभी कभी जॉब के लिए उसे जाना पड़ता था। संडे को भी काम से निकला था। शाम को छह बजे घर में उसने सबके साथ चाय पी।छत पर मारी खुद को गोली

शाम को चाय पीने के बाद वह निकला था। किसी को कुछ समझ में नहीं आया। सबसे यही सोचा कि बाहर अपने दोस्तों के साथ बातचीत कर रहा होगा। पुष्पेन्द्र के कजिन ने बताया कि कुछ देर बाद अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी। घर से लोग बाहर निकले और रोड पर देखने लगे कि कहां गोली चली है। फिर उन्हें लगा कि कहीं छत पर गोली तो नहीं चली। जब छत पर पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। पुष्पेन्द्र ने खुद को तमंचे से सिर में गोली मार ली थी। उसकी धड़कन थम चुकी थी। जांच के लिए पहुंची पुलिसघटना की जानकारी मिलते ही कर्नलगंज पुलिस मौके पर पहुंची। कर्नलगंज इंस्पेक्टर आरके सिंह ने बताया कि पुष्पेन्द्र के मोबाइल और मैसेज की डिटेल देखा गया लेकिन उसमें ऐसा कुछ भी नहीं मिला जिससे यह साबित हो सके कि मामला क्या है। उसने खुद को गोली क्यों मार ली। फैमिली मेम्बर्स भी इस बात से हैरान हैं कि पुष्पेन्द्र ने ऐसा क्यों किया। घर वालों ने इस सनसनीखेज हादसे की जानकारी पुष्पेन्द्र के पिता को दे दी। Suicide note में दिखा दर्द

पुष्पेन्द्र ने खुद को गोली मारने से पहले सुसाइड नोट भी लिखा। उसने लिखा है कि वह अपनी मर्जी से सुसाइड करने जा रहा है। इसमें किसी की गलती है। मुझे पता है कि मरने के बाद पुलिस पहुंचेगी। पुलिस से रिक्वेस्ट है कि मौत के बाद उसके घर वालों को परेशान न किया जाए। ऐसे में पुलिस खुद हैरान है कि जब उसे अपने पैरेंट्स और घर वालों की इतनी चिंता थी तो उसने सुसाइड क्यों कर लिया। ससुराल पहुंचा और खुद को मार ली गोली
संडे नाइट दारागंज एरिया में एक युवक ने अपने ससुराल पहुंच खुद को गोली मार कर जान दे दी। पुलिस रिकार्ड के मुताबिक 25 साल का हरि शंकर विश्वकर्मा मध्य प्रदेश के छतरपुर का रहने वाला था। उसकी शादी दारागंज एरिया में हुई थी। संडे को वह शहर आया था। रात में घर वालों ने पुलिस को सूचना दी कि हरि शंकर ने खुद को गोली मार ली है। कुछ देर बाद वहां दारागंज पुलिस पहुंची। पुलिस ने उसे जख्मी हालत में हॉस्पिटल ले गई लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। हरि शंकर की स्पॉट पर ही मौत हो चुकी थी। पुलिस ने बताया कि हरि शंकर की शादी दारागंज के रहने वाले अशोक शर्मा की बेटी के साथ हुई थी। शायद वह अपनी वाइफ से मिलने यहां आया था। फिर उनके बीच कुछ झड़प शुरू हो गई। इस दौरान गोली चली जिससे हरि शंकर जख्मी हो गया। अब पुलिस इस बात की जांच में जुटी हुई है कि गोली कैसे चली और तमंचा हरि शंकर के पास कहां से आया। क्या वह मध्य प्रदेश से तमंचा लेकर आया था या फिर वह किसी हादसे का शिकार हो गया। कहीं ऐसा तो नहीं कि उसे किसी ने गोली मार दी हो। दो युवकों ने भी चुनी मौत
दूसरी ओर दो युवकों ने भी अपनी जान दे दी। झूंसी के रहने वाले कमला यादव(27) ने सैटरडे नाइट फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। कमला यादव झूंसी का रहने वाला था। वह दूध का बिजनेस करता था। घर में उसके दो भाई और पैरेंट्स हैं। संडे मार्निंग उसकी बॉडी कमरे में फांसी पर लटकी मिली थी। इस घटना से घर वाले भी हैरान है कि उसने फांसी क्यों लगा ली। अभी उसकी शादी नहीं हुई थी। वहीं दूसरी ओर कीडगंज एरिया में एक  युवक ने ट्रेन के सामने कूद कर अपनी जान दे दी। पुलिस रिकार्ड के मुताबिक संजू उर्प संजीव केसरवानी(28) नई बस्ती कीडगंज का रहने वाला था। उसकी शादी सुशीला के साथ हुई थी। संजू के पिता का इंतकाल हो चुका है। घर वालों की मानें तो पिछले कुछ दिनों से संजीव मानसिक रूप से परेशान था। सैटरडे नाइट कोठापार्च के पास रेलवे लाइन पर किसी ट्रेन के सामने कूद कर उसने अपनी जान दे दी। पुलिस ने दोनों की बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और उनका पार्थिव शरीर उनके घर वालों को सौंप दिया।

Posted By: Inextlive