दोपहर बाद आई संगम और प्रयागराज
- कोहरे की वजह से गड़बड़ाया ट्रेनों का शिड्यूल
- एक दर्जन से अधिक ट्रेनें हुई घंटों लेट - 6 से 18 घंटे तक लेट रही ट्रेनें, पैसेंजर रहे परेशान, कईयों ने कैंसिल कराया रिजर्वेशन ALLAHABAD: फ्राइडे और सैटरडे को मौसम में आए यू टर्न की वजह से ठंड तो बढ़ी ही घने कोहरे की चादर ने ट्रेनों की स्पीड पर बे्रक लगा दिया। जिससे दिल्ली-हावड़ा के साथ ही अन्य रूट की ट्रेनों का संचालन पूरी तरह गड़बड़ा गया। ज्यादातर ट्रेनें घंटों लेट हुई। जिसकी वजह से पैसेंजर्स को काफी परेशानी हुई। सुबह आने वाली ट्रेनें शाम को या फिर रात में आई। संगम और प्रयाग राज एक्सप्रेस भी पिटींट्रेनें पहले तो घंटा दो घंटा लेट बतायी जा रही थीं, लेकिन एराइवल टाइम होते होते यह समय कई घंटों में बदल गया। कोहरे के कारण इलाहाबाद की दो ट्रेनें संगम और प्रयागराज भी पिटीं। सहारनपुर, मेरठ के साथ ही दिल्ली से बड़ी संख्या में लोग पर डे इलाहाबाद आते हैं। इलाहाबाद आने वाले सैकड़ों लोग शनिवार को ट्रेन में ही फंसे रहे। क्योंकि दोनों ही ट्रेन काफी लेट थीं। सुबह आने वाली संगम एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से छह घंटा और प्रयाग राज एक्सप्रेस करीब सात घंटा लेट आई। जिससे ट्रेन में सवार पैसेंजर्स के साथ ही उन्हें रिसीव करने पहुंचे लोग भी काफी परेशान रहे।
सैकड़ों रिजर्वेशन हुए कैंसिल कोहरे की वजह से ट्रेनों के लेट होने का सिलसिला शुरू हुआ तो, सैकड़ों लोगों ने अपना ट्रेवलिंग प्लान ही कैंसिल कर दिया। सैकड़ों रिजर्वेशन टिकट कैंसिल कराए गए। जिसकी वजह से जहां यात्रियों का पूरा शिड्यूल गड़बड़ा गया वहीं, रेलवे को भी अच्छी खासी चपत लगी। कोहरे के आगे रेलवे का सिस्टम फेल कोहरे से निबटने के लिए रेलवे ने काफी इंतजाम किए हैं। डेटोनेटर की व्यवस्था की है। फॉग लाइट्स भी लगाई गई हैं। फिर भी घना कोहरा होने के कारण ड्राइवर सिग्नल और रेलवे लाइन नहीं देख पा रहे हैं। जिसकी वजह से ट्रेनों की स्पीड धीमी कर दी गई है। ट्रेन नंबर- ट्रेन ट्रेन रही लेट क्ख्ब्0ख् मगध एक्सप्रेस 7 घंटा क्ख्9ब्8 अजीमाबाद एक्स। 7.ख्0 घंटा क्8क्0क् मूरी एक्सप्रेस ब्.00 घंटाक्ख्ब्0क् मगध एक्सप्रेस क्फ् घंटा
क्ख्फ्ख्फ् नई दिल्ली-हावड़ा एक्स। 0भ् घंटा क्भ्ब्8ब् महानंदा एक्सप्रेस क्9 घंटा क्भ्00ब् चौरी चौरा एक्सप्रेस 0भ् घंटा क्ब्फ्म्9 त्रिवेणी एक्सप्रेस 09.फ्भ् घंटा क्क्0फ्ब् दरभंगा एक्सप्रेस 0भ् घंटा क्ख्ब्ख्8 आनंद विहार रीवां एक्सप्रेस- 0म् घंटा क्ख्80ख् पुरुषोत्तम एक्सप्रेस 0भ्.ख्ब् घंटा क्ब्0भ्म् ब्रहमपुत्र मेल 0भ् घंटा क्ख्फ्क्क् कालका मेल 0म् घंटा क्ख्भ्म्ख् स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस क्ख् घंटा क्ख्87ब् आनंद विहार हटिया एक्स। क्फ् घंटा क्ख्ब्9म् कोलकाता-बिकानेर एक्स। 0भ्.भ्0 घंटा क्ख्ब्क्8 प्रयागराज एक्सप्रेस 07 घंटा क्ब्क्म्ब् संगम एक्सप्रेस 0म् घंटाख्ख्ब्ब्ख् कानपुर इंटरसिटी 0फ् घंटा
ख्ख्ब्0म् आनंद विहार भागलपुर क्8.ब्8 घंटा गरीब रथ एक्सपे्रस क्ख्ब्87 आनंद विहार एक्स। 0भ्.क्0 घंटा क्ख्फ्07 हावड़ा जोधपुर एक्स। 0भ् घंटा क्फ्क्फ्ख् आनंद विहार कोलकाता क्क् घंटा क्ब्ख्क्8 ऊंचाहार एक्सप्रेस 0भ्.ब्भ् घंटा क्भ्ब्8फ् महानंदा एक्सप्रेस। क्0 घंटा