जिले में 32 केंद्रों पर दो पालियों में हुआ एग्जाम. सघन तलाशी के बाद एग्जाम हाल में दी गई एंट्री.

बरेली (ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की पीसीएस प्री का एग्जाम संडे को 32 सेंटर्स पर हुआ। दो पाली में आयोजित एग्जाम में 14,641 कैंडिडेट्स रजिस्टर्ड थे जिसमें 58 फीसदी कैंडिडेट्स ने एग्जाम छोड दिया। एग्जाम के बाद नॉवल्टी, कुतुबखाना, अयूब खां चौराहा समेत अन्य चौराहों पर जाम लगा रहा।

8605 कैंडिडंट्स अबसेंट
एग्जाम से पहले संटर्स पर कैंडिडेट्स की सघन तलाशी ली गई। मोबाइल फोन, हेडफोन, स्मार्ट वॉच आदि ले जाने पर प्रतिबंध रहा। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 11 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक एग्जाम हुआ। पहली पाली में 7036 कैंडिडेट्स प्रजेंटस और 8605 कैंडिडंट्स अबसेंट रहे। दूसरी पाली में 5904 कैंडिडेट्स प्रजेंटस और 8737 कैंडिडंट्स अबसेंट रहे। एग्जाम के नोडल अधिकारी एडीएम सिटी महेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि एग्जाम में 11 सेक्टर मजिस्ट्रेट्स की ड्यूटि लगाई गई।

फोटो स्टेट के लिए परेशान
एग्जाम में शामिल होने के लिए कैंडिडेट्स को एडमिट कार्ड के साथ एक अन्य पहचान पत्र की कॉपी लेकर पहुंचना था। तमाम कैंडिडेट्स केवल एडमिट कार्ड लेकर ही एग्जाम सेंटर पर पहुंचें। सुरक्षा के लिहाज से दो सौ मीटर के दायरे में फोटो स्टेट की सभी दुकानें बंद करवा दी गई थी। ऐसे में कैंडिडेट्स को पहचान पत्र की फोटो कॉपी के लिए भटकना पड़ा।

जियोग्राफी ने उलझाया
पेपर में जियोग्राफी के क्वेश्चन को सॉल्व करने में कैंडिडेट्स का काफी समय बीत गया। इसके अलावा जनरल स्टड़ीज भी काफी टफ थी। पेपर में स्पोर्ट्स में क्रिकेट और ओलंपिक से जुड़े क्वेश्चन भी पूछे गए।

Posted By: Inextlive