-शेष आठ दिनों के लिए तैयारी में जुटी पुलिस

-ट्रेंड पुलिस कर्मचारी सबको दे रही जानकारी

GORAKHPUR: लॉकडाउन के दौरान ड्यूटी करने वाले पुलिस कर्मचारियों को फिट रखने के लिए स्पेशल टीम काम कर रही है। चौराहों से लेकर गली-मोहल्लों तक तैनात पुलिस कर्मचारियों को टीम के सदस्य सेनेटाइजर और मास्क उपलब्ध करा रहे हैं। पुलिस कर्मचारियों के लिए जारी गाइडलाइन का पालन कराने की जानकारी भी दी जा रही है। दो दिन पहले सभी पुलिस कर्मचारियों के लिए पुलिस लाइन में कोरोना किट, सेनेटाइजर और ग्लव्स उपलब्ध कराए गए थे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ड्यूटी में मौजूद पुलिस कर्मचारियों का स्वस्थ रहना जरूरी है। 14 तारीख तक लॉकडाउन की मियाद है। इसको देखते हुए पूरी मुस्तैदी बरती जा रही है।

डीजीपी की गाइडलाइन, दे रहे जानकारी

पुलिस कर्मचारी लॉकडाउन का पालन कराने के साथ ही जरूरतमंदों की मदद भी कर रहे हैं। इस दौरान वह लोग खुद को कैसे सेफ रखें, इस संबंध में डीजीपी की गाइडलाइन जारी हुई है। डीजीपी को शिकायत मिली थी कि ड्यूटी के दौरान पुलिस कर्मचारी वायरस से बचने के लिए सावधानी नहीं बरत रहे हैं। कई जगहों पर पुलिस कर्मचारी बिना ग्लव्स और मास्क के एकजुट होकर काम कर रहे हैं। इसको देखते हुए डीजीपी ने सभी जिलों के एसएसपी, एसपी को निर्देश जारी किया।

यह सावधानी बरतेगी पुलिस

- कोरोना के संक्त्रमण से बचने के लिए सभी लोग अनिवार्य रुप से मास्क और ग्लव्स पहनें।

- अपना चेहरा, नाक और कान न कतई न छुएं।

- ड्यूटी के दौरान एक-दूसरे से एक मीटर की दूरी पर रहें।

-भोजन और राशन वितरण के दौरान पूरी सावधानी बरतें, थोड़ी-थोड़ी देर में हाथ धोएं।

- ड्यूटी खत्म होने के बाद घर जाकर कपड़े धुल लें, साथ ही प्रॉपर तरीके से नहाएं।

-हर जगह पुलिस की दो टीमों को तैनात करें, एक जो कोरोना पेशेंट को एबुलेंस में बैठाकर अस्पताल भेजे।

-दूसरी टीम जगह-जगह शहर में कानून व्यवस्था को संभालने की जिम्मेदारी निभाएं।

कोरोना को देखते हुए हर पुलिस कर्मचारी को सतर्क रहने की जरूरत है। हम लोग इस बात का पूरा ख्याल रख रहे हैं कि सभी को संक्त्रमण से बचाने का पूरा उपाय अपनाया जाए। पुलिस कर्मचारियों के लिए किट का वितरण किया गया है। सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

डॉ। सुनील गुप्ता, एसएसपी

Posted By: Inextlive