- मुआवजे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे मानबेला किसान

- शव यात्रा को आग लगाने से बिगड़ गई बात

GORAKHPUR: जमीन अधिग्रहण के खिलाफ आवाज बुलंद करने वाले मानबेला किसानों ने रविवार को प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्हें प्रदेश सरकार की शव यात्रा निकाली। मगर मुख्यमंत्री का कार्यक्रम होने की वजह से पुलिस ने सख्त रवैया अपनाते हुए प्रदर्शनकारियों पर दौड़ा-दौड़ा कर लाठियां भांजी। इस दौरान कई महिलाएं भी चोटिल हो गई। कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में भी लिया, जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया।

विरोध में निकाली थ्ाी शवयात्रा

गोरखपुर के मानबेला में कई दिनों से मानबेला किसानों का प्रदर्शन चल रहा है। उन्हीं में से दर्जनों की संख्या में पुलिस, महिलाएं और बच्चे सड़कों पर उतर आए। आक्रोशित प्रदर्शनकारियों ने इंदिरा बाल बिहार स्थित जीडीए टॉवर से सरकार और जीडीए की शव यात्रा निकाली। यह शव यात्रा जटेपुर चौकी, गोलघर होते हुए टाउनहाल कचहरी चौराहे पर पहुंची, जहां सीओ कैंट और एसचओ कैंट के साथ पुलिस बल ने उसे रोक कर समझाने की कोशिश की, लेकिन इसी बची प्रदर्शनकारियो में से किसी ने प्रतीकात्मक शव में आग लगा दी। जिसके बाद पुलिस ने उन पर बल प्रयोग करते हुए खदेड़ा। जलते हुए प्रतीकात्मक शव को बुझा कर प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज कर दी। इस दौरान प्रदर्शन में मौजूद महिलाएं पुलिस से भिड़ गई। जिन्हें बाद में गिरफ्तार कर लिया गया और छोड़ दिया गया। कांग्रेस नेता राहुल राणा ने बताया कि ग्रामीणों की जमीनों पर जीडीए जबरन कब्जा करना चाहता है। यह सत्याग्रह काफी दिनों से चल रहा है। मुआवजे के नाम पर धोखा किया जा रहा है।

Posted By: Inextlive