नींबू के दाम तेजी से बढ़ रहे हैं. कभी दो रुपए का एक नींबू मिलता था लेकिन इस समय नींबू की कीमत में तेजी आई हैं.


गोरखपुर (ब्यूरो)।छोटा नींबू एक जोड़ा 10 रुपए और बड़ा नींबू एक जोड़ा 20 रुपए में मिल रहा है, जिसके चलते लोगों ने नींबू भी खाना कम कर दिया है। अध्यक्ष अवध गुप्ता ने बताया, रमजान के चलते नींबू की डिमांड बढ़ी, लेकिन मंडी में आवक कम होने के कारण इसके दाम आसमान पर पहुंच गए हैं। यही कारण है कि इस समय नींबू 180 से 200 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच चुका है। नींबू बहुत ही लाभकारी माना जाता है।


अभी रमजान में यह हाल है, जबकि अभी पूरी तरह से गर्मी भी शुरू नहीं हुई है। गर्मी के शुरुआती दिनों में ही नींबू के रस का स्वाद महंगाई ने नींबू को मंगाना कम कर दिया है। लोग भी इस नींबू के रस का स्वाद लेना भी पसंद नहीं कर रहे हैं। जो कभी लोगों के फ्रीज में नींबू गर्मियों के मौसम में भरा रहता था। वह अब गायब दिखाई देने लगा है। रमजान माह शुरू होने के साथ ही मार्केट में नींबू के भाव बढ़ गए हैं। जबकि रमजान के दिनों में नींबू की डिमांड अधिक होती है। यास्मीन शकील, खूनीपुर

रमजान में उपवास रखने वाले नींबू का सेवन करते हैं। इसके सेवन करने से कई फायदे होते हैं। लेकिन बाजार में नींबू के नखरे बढ़ गए हैं। बाजार में नीबू 10 से 20 रुपए जोड़ा बिक रहा है। तूबा सईद, खूनीपुर नींबू के फायदे - बदहजमी का इलाज नींबू का रस अपच और कब्ज से संबंधित इलाज समस्याओं में मदद करता है।- बुखार का इलाज। - बालों के लिए फायदेमंद।- त्वचा के लिए लाभदायक। - वजन घटाने में मदद। - ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है। - गले में संक्रमण को दूर करता है।- पैरा को आराम देता है। - नींबू में विटामिन सी होता है।

Posted By: Inextlive