Kanpur: अंडरग्र्राउंड फाल्ट के कारण सूटरगंज ग्वालटोली में लगातार 18 घंटे तक लाइट गुल रही है. वहीं दूसरी ओर जाजमऊ डिवीजन का छबीलेपुरवा सबस्टेशन दोपहर भर ठप रहा है.


अंडरग्र्राउंड फाल्ट के कारण सूटरगंज, ग्वालटोली में लगातार 18 घंटे तक लाइट गुल रही है। वहीं दूसरी ओर जाजमऊ डिवीजन का छबीलेपुरवा सबस्टेशन दोपहर भर ठप रहा है। इससे गुस्साए लोगों ने ग्वालटोली व छबीलेपुरवा सबस्टेशन पर हंगामा किया। पहले से रामादेवी-जाजमऊ हाइवे पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी थी। हंगामे की वजह से समस्या और भी बढ़ गई। दरअसल इन दिनों गर्मी बढऩे के साथ ही पॉवर रोस्टरिंग भी बढ़ गई है। संडे को सुबह से लेकर रात तक 4 बार पॉवर रोस्टरिंग हुई। 6.30 घंटे तक बिजली कटौती के कारण लोग उमसभरी गर्मी में बिलबिला गए। ये सिलसिला मंडे को भी जारी रहा है। सुबह, दोपहर ही नहीं रात 9 बजे एक बार सिटी अंधेरे में डूब गया। फिर 2 घंटे तक रोशन नहीं हो सका। इससे पहले वीकएंड की रात 11.30 बजे करीब अंडरग्र्राउंड केबल फाल्ट के कारण टेक्सटाइल इस्टीट्यूट के आसपास सहित 4 ट्रांसफॉर्मर बन्द हो गए। ये दिन में भी नहीं चालू हो सके। शाम 6 बजे करीब लोगों को लाइट मिल सकी। इस बीच लोग पॉवर के साथ ड्रिकिंग वाटर क्राइसिस से भी जूझते रहे। वहीं दोपहर 12.30 बजे करीब 33 हजार वोल्ट का केबल बॉक्स फटने के कारण छबीलेपुरवा जाजमऊ सबस्टेशन ठप हो गया। फिर लोग को 4 बजे के बाद ही लाइट मिल सकी।  

 

Posted By: Inextlive