- कोविड हॉस्पिटल्स से 76 पेशेंट स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किए गए, होम आइसोलेशन में 341 पेशेंट ने कोरोना को मात दी

- दो महिलाओं समेत 7 पेशेंट की मौत, तीन हैलट में व एक-एक पेशेंट की मधुराज, रामा, चांदनी व कुलवंती हॉस्पिटल में हुई मौत

KANPUR: : कोरोना काल में पहली बार फ्राईडे को 10 हजार से अधिक टेस्ट किए गए। जांच में सिर्फ 83 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। वहीं दूसरी ओर 417 पेशेंट ने कोरोना को मात दी। अब सिटी में एक्टिव केस की संख्या 2117 बची है। इलाज के दौरान फ्राईडे को 7 कोरोना पेशेंट की मौत हो गई।

आरटीपीसीआर जांचों में इजाफा

फ्राईडे को 10909 सैंपल्स की जांच हुई। इसमें से 4415 एंटीजेन टेस्ट हुए। जिसमें 16 लोग पॉजिटिव निकले। इसी तरह 6466 सैंपल्स की आरटीपीसीआर जांच हुई। कोरोना काल में यह सबसे अधिक संख्या है। वहीं ट्रू नॉट व सीवीसी नॉट सैंपल्स की संख्या 28 रही

कोविड हॉस्पिटल्स से 76 डिस्चार्ज

फ्राईडे को विभिन्न कोविड हॉस्पिटल्स से 76 पेशेंट स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किए गए। अब तक 10823 पेशेंट हॉस्पिटल्स में स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं घर पर रहकर 341 पेशेंट ने कोरोना को मात दी। कुल मिलाकर 417 पेशेंट रिकवर हुए। अब तक 67175 पेशेंट होम आइसोलेशन से रिकवर हो चुके हैं। कुल मिलाकर 77998 कोरोना पेशेंट स्वस्थ हो चुके हैं।

2 महिलाओं सहित 7 की मौत

फ्राईडे को इलाज के दौरान 7 पेशेंट की मौत हुई है। ये बिल्हौर, नर्वल, काकादेव, आजाद नगर, आईआईटी कैम्पस, निराला नगर मोहल्लों के रहने के वाले है। इनमें से तीन पेशेंट की हैलट, एक-एक पेशेंट की मधुराज, रामा, चांदनी व कुलवंती हॉस्पिटल में इलाज के दौरान हुई। कुल मिलाकर कोरोना काल में अब तक 1646 पेशेंट्स की कोविड हॉस्पिटल्स में इलाज के दौरान मौत हो चुकी है।

Posted By: Inextlive