आगामी पार्लियामेंट इलेक्शन में महिलाए और भी अहम रोल निभाती नजर आएगी. क्योंकि वोटरलिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए महिलाएं आगे आई. इसी वजह से महिला वोटर्स की संख्या में लगभग 58 हजार बढ़ गई है.


कानपुर (ब्यूरो)। आगामी पार्लियामेंट इलेक्शन में महिलाए और भी अहम रोल निभाती नजर आएगी। क्योंकि वोटरलिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए महिलाएं आगे आई। इसी वजह से महिला वोटर्स की संख्या में लगभग 58 हजार बढ़ गई है। इसके साथ ही जेंडर रेशियो भी बढ़ गया है। पहले एक हजार मेल पर 842 महिलाएं थीं और अब यह संख्या बढक़र 871 पहुंच गई है

पार्लियामेंट इलेक्शन को लेकर वोटरलिस्ट का अंतिम प्रकाशन हो चुका है। जनवरी 2023 में टोटल 35,21,081 वोटर्स थे, जो अब 35,76,785 हो गए हैं। इसमें मेल वोटर्स की संख्या 1911450 है और फीमेल वोटर्स की संख्या 1665126 है। पहले फीमेल वोटर्स की संख्या 16,07,592 थी। महाराजपुर में सबसे अधिक
अगर असेंबली वाइज बात की जाए तो सबसे अधिक फीमेल वोटर महाराजपुर असेंबली एरिया में हैं। इनकी संख्या 2.08 लाख से अधिक है, जबकि मेल वोटर्स की संख्या 2.45 लाख है। दूसरे नम्बर पर बिल्हौर असेंबली सीट जहां फीमेल वोटर्स की संख्या 1.88 लाख है। यहां मेल वोटर्स की संख्या 2.16 लाख है। कल्याणपुर असेंबली एरिया में कैंट व बिठूर असेंबली एरिया के टोटल वोटर्स मुकाबले फीमेल वोटर्स की भागेदारी अधिक है।

Posted By: Inextlive