- दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र से आने वालों की संख्या

- हरियाणा से लौटने वालों की तीसरी सबसे बड़ी तादाद

द्यह्वष्द्मठ्ठश्र2@द्बठ्ठद्ग3ह्ल.ष्श्र.द्बठ्ठ

रुष्टयहृह्रङ्ख : लॉकडाउन की वजह से प्रदेश वापसी के लिए मजबूर हुए प्रवासी कामगारों में सबसे ज्यादा संख्या गुजरात से लौटने वालों की है। सूबे में वापसी दर्ज कराने वाले प्रवासी कामगारों की दूसरी सबसे बड़ी संख्या महाराष्ट्र से आने वालों की है। इस लिहाज से हरियाणा तीसरे नंबर पर है।

महाराष्ट्र से लौटे कामगार दूसरे नंबर पर

केंद्र सरकार की ओर से प्रवासी कामगारों को उनके गृह राज्य में जाने की छूट और सुविधा दिए जाने के बाद से प्रदेश में ऐसे लोगों की आमद लगातार जारी है। राहत आयुक्त कार्यालय के आंकड़े बता रहे हैं कि गुजरात से अब तक सर्वाधिक प्रवासी कामगार उत्तर प्रदेश लौटे हैं। गुजरात से यूपी आए प्रवासी कामगारों की संख्या लगभग 75,000 है। वहीं महाराष्ट्र से अब तक लगभग 60,000 प्रवासी श्रमिक यूपी आ चुके हैं। औद्योगिक रूप से विकसित गुजरात और महाराष्ट्र न सिर्फ यूपी से बड़ी संख्या में कामगारों को आकर्षित करते रहे हैं बल्कि कोरोना संक्रमण से भी यह दोनों राज्य सबसे ज्यादा प्रभावित हृुए हैं।

सभी कामगारों की मेडिकल स्क्रीनिंग

हरियाणा से यूपी लौटने वाले प्रवासी कामगारों की तादाद तकरीबन 37000 है। पंजाब से अब तक लगभग 24000 प्रवासी कामगार सूबे में आ चुके हैं। राजस्थान से यूपी में वापसी करने वाले प्रवासी श्रमिकों की संख्या लगभग 14000 है। वहीं दिल्ली से अब तक लगभग 13000 प्रवासी यूपी आ चुके हैं। राहत आयुक्त संजय गोयल ने बताया कि अन्य राज्यों से इस समय औसतन रोजाना लगभग 90000 कामगार उत्तर प्रदेश वापस आ रहे हैं। वापस लौटने पर इन कामगारों की मेडिकल स्क्रीनिंग की जा रही है।

Posted By: Inextlive