नगर निगम देगा सस्ते फ्लैट्स की सौगात
- 700 फ्लैट्स का निर्माण हो रहा
- 2 साल पहले तैयार हुआ था प्रस्ताव - 2 साल बाद मिलेगा कब्जा - 2 फ्लोर की छत पड़ी - 9 मंजिला इमारत बिल्डिंग होगी - पीजीेआई के पीछे औरंगाबाद में कराया जा रहा है फ्लैट्स का निर्माण -निकाय चुनाव के बाद रजिस्ट्रेशन की सुविधा की जा सकती है शुरू LUCKNOW: नगर निगम की ओर से शहरवासियों को सस्ते फ्लैट्स की सौगात देने की तैयारी की जा रही है। निगम पीजीआई के पीछे औरंगाबाद में फ्लैट्स बनवा रहा है। जानकारी के अनुसार, इनका निर्माण काफी हद तक पूरा हो गया है। एलडीए और आवास एवं विकास परिषद के मुकाबले यह फ्लैट्स सस्ते होंगे। संभावना है कि निकाय चुनाव के बाद इनका पंजीकरण खोल दिया जाए। करीब 800 फ्लैट्स का निर्माणइस योजना में करीब 700 से 800 फ्लैट्स का निर्माण कराया जा रहा है। निगम ने करीब दो साल पहले इस आवासीय योजना का प्रस्ताव तैयार किया था, हालांकि बाद में यह योजना लेटलतीफी की भेंट चढ़ गई। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट आने के बाद एक बार फिर से फ्लैट्स के निर्माण कार्य में तेजी आ गई है।
किश्तों की सुविधानिगम से मिली जानकारी के अनुसार, फ्लैट बुक कराने वालों को किश्तों में भुगतान किए जाने की सुविधा दी जाएगी। यह भी जानकारी मिली है कि कब्जा मिलने में अभी डेढ़ से दो वर्ष का समय लग सकता है।
बेसमेंट का काम पूरा फ्लैट्स के बेसमेंट का काम पूरा हो चुका है। द्वितीय तल पर छत भी डाल दी गई है। इसके साथ ही इमारत की ऊंचाई करीब नौ मंजिला रखी जाएगी। बाक्स फ्लैट्स का विवरण एक नजर में टाइप संख्या कीमत (लाख) एचआईजी टाइप ए 48 फ्लैट 72.56 एचआईजी टाइप बी 324 फ्लैट 75.90 एमआईजी 112 फ्लैट 42.10एलआईजी 166 फ्लैट 32.34
ईडब्ल्यूएस 32 फ्लैट 13.55 वर्जन फ्लैट्स के निर्माण में फिर से तेजी आई है। निगम करीब 700 फ्लैट्स का निर्माण करा रहा है। संभावना है कि निकाय चुनाव के बाद रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएगा। उदयराज सिंह, नगर आयुक्त