नगर निगम में फूंका चूल्हा
- सफाई कर्मचारियों का आंदोलन जारी
- भूख हड़ताल में शामिल होने महिलाएं भी पहुंची - आसपास के जिलों से भी समर्थन करने आएंगे कर्मचारी Meerut । संविदा कर्मी के भर्ती का विरोध कर रहे सफाई कर्मियों ने बुधवार को नगर आयुक्त कार्यालय के सामने चूल्हा जलाया। चूल्हा जलाकर वहां पर खाना पकाया। उधर सफाई कर्मियों की भूख हड़ताल का समर्थन देने के लिए आसपास के जिलों से भी सफाई कर्मी नगर निगम पहुंचे। धरने पर पहुंची महिलाएं सफाई कर्मियों की भूख हड़ताल में बुधवार को काफी संख्या में महिलाएं भी नगर निगम पहुंची। महिलाओं ने प्रदेश सरकार को जमकर कोसा। महिलाओं ने ही चूल्हा जलाकर खाना पकाया। हड़ताल में शामिल होने का आह्वानधरन पर माइक से सभी कर्मियों से भूख हड़ताल में समर्थन देने की अपील की। महामंत्री कैलाश चंदौला ने कहा कि यह अकेले किसी भी लड़ाई नहीं है। यह सभी की लड़ाई है। यदि कोई संविदा पर होगा तो सभी होंगे। इसीलिए इस लड़ाई में सभी शामिल हों।
साइकिल कर देंगे पंचरवक्ताओं ने कहा कि चुनाव आने वाले हैं। प्रदेश सरकार गलत फहमी न रहे। आगामी चुनाव में साइकिल पंचर हो जाएगी। क्योंकि विधानसभा में हमारी भी वोट है। हम भी वोट डालने के लिए जाते हैं।
--- सरकारी काम में यदि कोई बाधा डालेगा तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। कर्मचारियों को बता दिया गया है। काम में किसी प्रकार की बाधा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डॉ। आरएस चौहान नगर स्वास्थ्य अधिकारी नगर निगम