-43,838 रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं बीए के लिए

- 22,213 रजिस्ट्रेशन हुए हैं बीएससी के लिए

- 19161 रजिस्ट्रेशन बीकॉम के लिए हो चुके हैं।

आई एक्सक्लूसिव

मितेंद्र गुप्ता

- बीएससी, बीकॉम के बजाय बीए में प्रवेश ले रहे ज्यादातर छात्र

-टेक्निकल ट्रेनिंग के बाद रोजगार के भटकने के बजाय सिविल की तैयारी बन रही प्राथमिकता

मेरठ। यूनिवर्सिटी में इन दिनों एडमिशन का दौर चल रहा है। लेकिन इस बार छात्रों का रुझान इस बार साइंस स्ट्रीम में कम और आर्ट विषयों में ज्यादा दिख रहा है। हालत यह है कि बीए में एडमिशन के लिए सबसे ज्यादा रजिस्ट्रेशन हो गए है। तो वहीं बीएससी और बीकॉम में छात्रों का उत्साह कम दिख रहा है। गौरतलब है कि मेरठ में अब तक बीए में 40 हजार से अधिक रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। यदि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बात की जाए तो अब तक करीब दो लाख रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। इन रजिस्ट्रेशन के आंकड़ों से युवाओं के रूझान का पता चलता है।

क्या कहते हैं प्रोफेसर

बीएससी में एक तो रेग्यूलर क्लासेस होती है। साथ में प्रैक्टिकल भी होता है। आजकल के युवाओं को तुरंत रिजल्ट चाहिए होता है। इसीलिए युवा बीए की ओर जा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर बीए के साथ युवा किसी परीक्षा भी तैयारी कर लेते हैं।

डॉ। अशोक कुमार, बॉयोलॉजी विभाग सीसीएसयू

बीएससी करके केवल उच्चपदों पर बच्चे जा सकते हैं। जबकि बीए करके किसी भी पद के लिए वह आवेदन कर सकते हैं। इसीलिए भी युवा इसको ज्यादा पसंद कर रहे हैं। बीएससी में थोड़ा ज्यादा मेहनत भी करनी पड़ती है। थ्योरी के साथ इसमें प्रैक्टिकल भी होता है।

डॉ। यशवेंद्र कुमार, बॉयोलॉजी विभाग सीसीएसयू

पहले केवल साइंस या फिर कॉमर्स का भी ज्यादा प्रचार प्रसार था। पहले बच्चे केवल इन्हीं के बारे जानते थे। जबकि आर्ट साइड के बारे में कम ही लोग सोचते थे। लेकिन अब यूथ की सोच बदली है। वह अपने टैलेंट या फिर अपनी रुचि को देखकर स्ट्रीम लेता है। वह केवल अपने ऊपर साइंस का लेबल नहीं लगवाना चाहता है।

कशिका जैन, करियर काउंसलर

साइंस के बाद हमारे पास के केवल दो ही ऑप्शन बचते हैं। या तो मेडिकल या फिर इंजीनियरिंग। लेकिन आर्ट साइड में हमारे पास बहुत से ऑप्शन होते हैं। इसीलिए यूथ बीए को ज्यादा पसंद कर रहा है।

अंशुल गुप्ता, स्टूडेंट

बीए यूथ इसीलिए ज्यादा पसंद कर रहे हैं। क्योंकि बीए करके उनके पास केवल मेडिकल को छोड़कर हर फील्ड में जाने का अवसर होता है। सबसे ज्यादा सिविल सर्विस के लिए बीए ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। इसीलिए इसको ज्यादा पसंद करते हैं यूथ

उत्तम सैनी, स्टूडेंट

Posted By: Inextlive