उम्मीदवारों के भाग्य का आज होगा फैसला
मेरठ कालेज के लिए आज होगा 'रण'
- 1549 मतदाता आज चुनेंगे नई प्रबंध समिति - 9 बजे से सुबह से शाम 5 बजे तक होगा चुनाव - 3 साल के बाद होता है प्रबंध समिति का चुनाव - 21 सदस्य हैं कुल समिति में - 1892 को हुई कॉलेज की स्थापना - 12,500 के करीब स्टूडेंट्स ग्रहण करते हैं शिक्षा - 102 एकड़ के क्षेत्रफल में फैला है कॉलेज - 23 विषयों में संचालित होते हैं पीजी कोर्स - 22 विषयों में संचालित हैं यूजी कोर्समेरठ। मेरठ कॉलेजिएट एसोसिएशन का आज चुनाव है। ऐसा पहली बार है जब डिप्टी रजिस्ट्रार सोसाइटीज की देखरेख में चुनाव होगा। इस दौरान तकरीबन 15 सौ से अधिक वोटर उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। इसमें दो पैनल है। पहले में अध्यक्ष पद पर डॉ। रामकुमार गुप्ता का पैनल और दूसरा पैनल फ्रेंडस ऑफ मेरठ कॉलेज शुभेंद्र मित्तल का है। इस दौरान अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, अवैतनिक सचिव तथा अतिरिक्त सचिव के अलावा 17 कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव होगा।
कई नामचीन नेता रहे छात्रमेरठ कॉलेज में कई नामचीन नेताओं ने शिक्षा ग्रहण की है। इनमें पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, पूर्व मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ। मुरली मनोहर जोशी, पूर्व केंद्रीय मंत्री सतपाल मलिक, यूपी पूर्व शिक्षा मंत्री कैलाश प्रकाश के अलावा जगत सिंह, केके शर्मा इस कॉलेज के छात्र रहे हैं।
वर्जन चुनाव की तैयारी पूर्ण हो चुकी है। रविवार सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक वोटिंग होगी। सुभाष सिंह, निर्वाचन अधिकारी व डिप्टी रजिस्ट्रार