- बीजेपी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ। महेन्द्र नाथ पाण्डेय के शहर आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

- जगह-जगह बने तोरणद्वार, कार्यकर्ताओं ने बरसाये फूल

बीजेपी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ। महेन्द्र नाथ पाण्डेय के शहर आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

- जगह-जगह बने तोरणद्वार, कार्यकर्ताओं ने बरसाये फूल

VARANASI

VARANASI

भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ। महेन्द्र नाथ पाण्डेय के शहर आगमन पर भव्य स्वागत के लिए मंगलवार को कार्यकर्ताओं ने पूरी ताकत झोंक दी। नागरी नाटक मंडली में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। स्वागत में बाबतपुर हवाई अड्डे से लेकर शहर तक में तीन दर्जन से अधिक तोरणद्वार बनाये गए थे। पूरे रास्ते जगह-जगह ढोल-नगाड़ों के साथ कार्यकर्ताओं का समूह हर-हर महादेव के उद्घोष के साथ उन पर पुष्पवर्षा करता रहा।

चला लम्बा काफिला

दोपहर क्ख् बजे डॉ। महेन्द्र नाथ पाण्डेय बाबतपुर हवाई अड्डा पहुंचे। यहां उनके स्वागत के लिए राज्यमंत्री नीलकंठ तिवारी, एमएलसी लक्ष्मण आचार्य, विधायक रवीन्द्र जायसवाल, जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। यहां से दर्जनों वाहनों के साथ प्रदेश अध्यक्ष का काफिला शहर के लिए रवाना हुआ। लगभग हर आधे-एक किलोमीटर की दूरी पर कार्यकर्ताओं का समूह फूल-मालाओं के साथ मौजूद रहा। काफिला रोक कर डॉ। महेन्द्र नाथ पाण्डेय का स्वागत करता रहा। यह सिलसिला इतनी देर तक चला कि बाबतपुर से शहर के अंदर प्रवेश करने तक में लगभग तीन घंटे लग गए। प्रदेश अध्यक्ष सर्किट हाउस होते हुए मलदहिया चौराहे पर पहुंचे। पटेल प्रतिमा पर माल्यार्पण करके नागरी नाटक मंडली में आयोजित स्वागत समारोह में शामिल हुए। यहां से निकलकर गुलाबबाग कार्यालय होते हुए चंदौली के लिए रवाना हुए।

पटा रहा पूरा शहर

प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत की तैयारी कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त तरीके से की थी। अलग-अलग स्थानों पर विधायकों से लेकर अन्य पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गयी थी। हवाई अड्डे से लेकर शहर तक पूरा क्षेत्र बैनर-पोस्टर से पटा था। काफिले के साथ चल रहे कार्यकर्ताओं के सिर केसरिया टोपी और कंधे पर गमछा था।

डॉ। अशोक राय ने किया स्वागत

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ। महेन्द्रनाथ पाण्डेय के काशी आगमन पर वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ। अशोक कुमार राय ने उनका स्वागत किया। बाबतपुर एयरपोर्ट पर उन्हें पुष्पगुच्छ प्रदान किया। सरायकाजी स्थित लक्ष्मी हॉस्पिटल पहुंचने पर समारोहपूर्वक स्वागत किया गया। लक्ष्मी हॉस्पिटल के एमडी डॉ। अशोक कुमार राय और डॉक्टर्स के साथ नर्सिग कॉलेज के टीचर्स और स्टूडेंट्स ने माल्यार्पण किया। इस दौरान प्रमुख रूप से नर्सिग कॉलेज के प्रिंसिपल रंजीत जाट, एडमिन ऑफिसर विकास सिंह, सौरभ श्रीवास्तव, डॉ अनिल यादव, डॉ। रंजीत सिंह आदि रहे।

Posted By: Inextlive