राहुल दिखाएंगे तेवर, निशाने पर रहेंगे पीएम
-पिंडरा स्थित नेशनल इंटर कॉलेज मैदान में तैयारी पूरी, जनसंपर्क जारी
--SPG, डिस्ट्रिक्ट व पुलिस एडमिनिस्ट्रेशन ने किया सभा स्थल का इंस्पेक्शन VARANASI कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी दो मार्च को बनारस आ रहे हैं। पिंडरा विधानसभा क्षेत्र स्थित नेशनल इंटर काूलेज मैदान में जनसभा का आयोजन किया गया है। इसमें भाजपा को घेरने के साथ ही राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसने से नहीं चूकेंगे। जनसभा को लेकर बुधवार को एसपीजी के साथ जिला व पुलिस प्रशासन ने मौका मुआयना किया। इस दौरान जरूरी निर्देश दिए गए। मंच पर सिर्फ पांचएसपीजी ने साफ कहा कि उपाध्यक्ष राहुल गांधी के साथ सिर्फ पांच लोगों को मंच साझा करने की अनुमति होगी। इसके तहत प्रत्याशी विधायक अजय राय की मौजूदगी निश्चित बताई जा रही है। दूसरे सपा व कांग्रेस के जिलाध्यक्ष के अलावा कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता की मौजूदगी बताई जा रही है। इसमें प्रदेश के चुनाव समन्वयक व राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के अलावा राजबब्बर भी हो सकते हैं। फिलहाल मंच साझा में जो भी शामिल हो लेकिन जनसभा को सफल बनाने के लिए जनसंपर्क तेज कर दिया गया है। क्भ्0 कार्यकर्ताओं की टीम गांव-गांव जाकर कांग्रेस की नीतियों के अलावा कांग्रेस प्रत्याशी की जनता के बीच उपलब्धता को मजबूती से रखा जा रहा है। जिलाध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा ने बताया कि मौके पर मंच बन गया है। पीछे आकस्मिक आराम कैंप बनाया गया है। बैठने के लिए वीआईपी, मीडिया कर्मियों के अलावा महिलाओं को अलग दीर्घा बनाई गई है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। प्रदेश प्रवक्ता प्रो। सतीश राय ने बताया कि दोपहर दो बजे के करीब कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का आगमन बाबतपुर स्थित एयरपोर्ट पर हो जाएगा जहां से सड़क मार्ग से पिंडरा स्थित जनसभा स्थल पर पहुंचेंगे। दोपहर तीन बजे सभा प्रारंभ होगी। सतीश राय के अनुसार राहुल गांधी की सभा की सफलता के लिए राष्ट्रीय सचिव जुबेर खान और भागलपुर के विधानसभा सदस्य अजीत शर्मा को राष्ट्रीय महासचिव मुकुल वासनिक ने प्रचार का जिम्मा सौंपा है।