-चौबेपुर में सपा नेता को और लंका में युवक को बाइक से आये बदमाशों ने बनाया निशाना

-हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस

VARANASI

रविवार को दो अलग अलग थाना क्षेत्रों में गनशॉट की वारदातें हुई। दोनों घटनाओं में गोली लगने के बाद घायलों को अलग अलग हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। चौबेपुर में सपा के पूर्व जिला महासचिव भीष्म नारायण यादव (ब्भ् वर्ष) को पीठ में गोली लगी है। बदमाश कौन थे पुलिस इसके लिए जांच में जुटी है। वहीं लंका के मदरवा पुल के पास अपाचे बाइक पर सवार बदमाशों ने प्रमोद सहानी (ख्ब् वर्ष) को गोली मार दी।

खतरे से बाहर हैं दोनों

चौबेपुर थाना क्षेत्र के उगापुर के रहने वाले भीष्म यादव रविवार को अपने कटरे से बाइक से घर जा रहे थे। पण्डापुर त्रिमुहानी के पास पहुंचने पर बाइक से आये बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी और भाग निकले। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देने के बाद घायल को पहडि़या स्थित एक प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट कराया। पुलिस के मुताबिक प्लाटिंग या पुराने विवाद को लेकर घटना हुई है। वहीं लंका के मुरारी चौक स्थित मदरवा पुल के पास खड़े कड़ाई बुनाई का काम करने वाले मनोज साहनी ख्क् वर्ष को भी बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। गोली युवक के प्राइवेट पार्ट में लगी है। उसे बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना को लेकर पुलिस का कहना है कि युवक को गोली साथियों का कट्टा देखने के दौरान लगी है। लंका के ही छित्तूपुर निवासी शिव चन्द्र यादव ने पड़ोसी पर खुद को गोली मारने का आरोप लगाया है। शिव चन्द्र पर पहले भी जानलेवा हमला हो चुका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Posted By: Inextlive