बहुत हुआ सर्वे अब सॉलिड प्लान करें तैयार
वॉटर सप्लाई व सेनिटेशन पर एनजीओ ने सिटी में किया था सर्वे
VARANASI वॉटर सप्लाई और सीवरेज संबंधी सेवाओं को शहर में सुदृढ़ करने पर चर्चा के लिए गुरुवार को दिल्ली में वर्कशाप आयोजित की। इसमें शहर का सर्वे करने वाले एनजीओ प्रिया सॉफ्ट कंपनी की सर्वे रिपोर्ट को रखा गया। इससे बनारस के मेयर नाखुश रहे। उन्होंने संस्था से सदस्यों से कहा कि सर्वे से ज्यादा जरूरी है जनता तक सुविधाओं को पहुंचाना। शहर की समस्या से नगर निगम वाकिफ है। उसको दूर करने की तकनीक सामने आनी चाहिए। सर्वे तो हो गयी लेकिन उन योजनाओं का ब्लूप्रिंट भी दीजिए जो कारगर साबित हो। नौ हजार परिवार पर सर्वेमेयर राम गोपाल मोहले ने बताया कि संस्था की ओर से बनारस के 90 वार्ड में करीब नौ हजार परिवार के बीच वॉटर सप्लाई, शौचालय और सीवरेज सिस्टम से जुड़ी सुविधाओं पर सर्वे किया गया था। लाखों की आबादी वाले शहर में कुछ हजार लोगों के बीच हुए सर्वे को पुरी तरह से ठीक नहीं कहा जा सकता है। संस्था से यह कहां गया कि वह उन योजनाओं को लागू करने की ओर कदम बढ़ाएं जो कारगर साबित हो। गुरुवार को दिल्ली में सर्वे की रिपोर्ट का प्रेजेंटेशन किया गया और इसपर चर्चा हुई। इसमें मेयर राम गोपाल मोहले ने हिस्सा लिया। उनके साथ अपर नगर आयुक्त बीके द्विवेदी भी मौजूद रहे।