सिंगल यूज प्लास्टिक बैन होने के बाद व्यापारी व दुकानदारों ने प्लास्टिक रखना किया बंद सख्ती के बाद ग्राहकों को अपना थैला खुद लाने के लिए कर रहे अपील

वाराणसी (ब्यूरो)सरकार की जन सरोकार की योजना के तहत सिंगल यूज प्लास्टिक को बंद करने के लिए बनारस का आलाकमान पूरी तरह से तैयार है। इसी कड़ी में नगर निगम द्वारा बनारस में 1 जुलाई से प्लास्टिक के बैन होने की घोषणा कर दी गई। यदि कहीं पर कोई भी प्लास्टिक का प्रयोग करता हुआ पाया गया तो उस पर तत्काल एक्शन लिया जाएगा, जिस कारण शुक्रवार को शहर के व्यापारी भी सतर्क हैैं। वे ग्राहकों को प्लास्टिक में सामान देने से साफ मना कर रहे थे। यहां तक कि व्यापारियों द्वारा कहा जा रहा था कि अपने घर से खुद थैला लेकर आएं तभी हम आपको सामान देंगे.

प्लास्टिक पर सख्त एक्शन

प्लास्टिक पर जागरूकता अभियान के बाद नगर निगम के अधिकारी सख्ती पर आ गये हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को नगर निगम के प्रवर्तन दल ने आदमपुर जोन के शिवा प्लास्टिक गोदाम में छापेमारी की। इस दौरान गोदाम से 10 कार्टून प्लास्टिक की गिलास को जब्त किया। अधिकारियों ने कहा कि कहीं पर भी प्रतिबंधित प्लास्टिक को पाया जाता है तो उस पर तत्काल एक्शन लिया जायेगा.

1.27 करोड़ वसूला था जुर्माना

प्रवर्तन दल के प्रभारी कर्नल राघवेन्द्र मौर्या ने बताया कि हम लोग प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ सख्त एक्शन लेंगे। पिछले साल हम लोगों ने 177 टन प्लास्टिक को जब्त किया था। वहीं पर अतिक्रमण और प्रतिबंधित प्लास्टिक दोनो को मिलाकर हम लोगों ने 1 करोड़ 27 लाख का जुर्माना वसूला था.

व्यापारी भी कर रहे है बाय-बाय

प्लास्टिक के ऊपर लगी सख्ती के बाद से शहर के व्यापारी भी प्लास्टिक से बाय-बाय करने लगे हैं। शहर में भ्रमण करने के दौरान व्यापारियों ने अपने ठेले और काउंटर पर प्लास्टिक को रखना बंद कर दिया है। उनको डर सताने लगा है कि अगर उनके पास प्लास्टिक पाई गई तो एक्शन हो जायेगा.

वर्ष-माल जब्ती-जुर्माना राशि

2021-2022-177 टन-1.27 करोड़

30 जून 2022-10 कार्टून जब्त-26 हजार

हम लोगों ने अपने ठेले पर प्लास्टिक को रखना बंद कर दिया है। बाटी-चोखा खिलाने के लिए भी पेड़ के पत्ते के पत्तल का प्रयोग कर रहे हैैं.

भंटू, बाटी-चोखा दुकानदार, मलदहिया

मेरी सब्जी की दुकान है। हमने आज से उन्ही दुकानदारों को सब्जी सेल की है जोकि घर से खुद का अपना थैला लेकर आये हंै। जो लोग थैला लेकर नहीं आ रहे हैं उनको हम सब्जी नहीं दे रहे हंै.

नत्थू, सब्जी व्यापारी, विद्यापीठ

मैैं फल का ठेला लगाता हंू। पहले मैैं भी ठेले पर पालिथीन को रखता था। अब आज से नहीं। आज से उनको ही फल दे रहा हूं जो लोग खुद का अपना थैला लेकर आ रहे हैं.

बबलू, फल व्यापारी, सिगरा

प्लास्टिक को लेकर नगर निगम की तरफ से जागरूकता अभियान चलाया जा चुका है। हमारी टीम द्वारा अगर कहीं पर भी प्लास्टिक पाई जाती है तो उस पर सख्त एक्शन लेते हुए प्लास्टिक को जब्त करते हुए उस पर जुर्माना लगाया जायेगा.

कर्नल राघवेन्द्र मौर्या, प्रभारी, प्रवर्तन दल

Posted By: Inextlive