देवभूमि उत्‍तराखंड में बुधवार को विधानसभा चुनाव 2017 के लिए मतदान हो रहा है। यहां बदरीनाथ केदारनाथ यमुनोत्री व गंगोत्री स्‍थित हैं जिनकी गिनती चार धाम में होती है। छोटा चार धाम की यात्रा के लिए हर साल भारत भर से श्रद्धालू बड़ी संख्‍या में यहां पहुंचते हैं।


बदरीनाथ
चमोली जिले में स्थित बदरीनाथ में भगवान विष्णु का प्राचीन मंदिर है। यह उत्तराखंड ही नहीं भारत के चार धामों में से भी एक है। वर्तमान विधानसभा में इस सीट का प्रतिनिधित्व राजेंद्र सिंह करते हैं। जो 2012 में कांग्रेस के टिकट पर विजयी हुए थे। वह इस बार फिर कांग्रेस के टिकट पर किस्मत आजमा रहे हैं। वहीं बीजेपी से महेंद्र भट्ट मैदान में हैं। केदार सिंह फोनिया ने 2007 में बीजेपी के टिकट पर यह सीट जीती थी। 2002 में कांग्रेस डा. अनुसुया प्रसाद ने यहां जीत दर्ज की थी।

गंगोत्री
उत्तरकाशी जिले में भागीरथी नदी के तट पर स्थित यह जगह गंगा नदी का उद्गम स्थल है। कहते हैं भगवान शिव ने जब अपनी जटाओं से गंगा की धारा छोड़ी तब पहली बार उनका अवतरण यहीं हुआ। यहां गंगोत्री मंदिर स्थित है। वर्तमान विधानसभा में इस सीट का प्रतिनिधित्व कांग्रेस के विजयपाल सिंह साजवान कर रहे हैं। उन्होंने 2002 में भी इस सीट से जीत दर्ज की थी। इस बार भी वह कांग्रेस के टिकट पर चुनाव मैदान में हैं। यहां 2007 में बीजेपी के गोपाल सिंह रावत विजयी हुए थे। जो 2017 में भी पार्टी के टिकट पर मैदान में हैं।

National News inextlive from India News Desk

Posted By: Satyendra Kumar Singh