आज शाह लेंगे 'सरकार' की परीक्षा
- शाह के स्वागत में झंडे और होर्डिग्स से पटा शहर, आज पहुंचेंगे दून
-25 किलोमीटर के लंबे शाही स्वागत की तैयारियां में चमक बिखरने लगा दून DEHRADUN: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के वेलकम को लेकर न केवल प्रदेश भाजपा संगठन, बल्कि सरकारी मशीनरी ने पूरी ताकत झोंक दी है। स्वागत समारोह को भव्य बनाने के लिए एयरपोर्ट से लेकर करीब ख्भ् किमी दूर देहरादून के सर्वे स्टेडियम तक सैकड़ों तोरण द्वार बनाए गए हैं। जगह-जगह पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व अमित शाह के सैकड़ों की तादाद में कटआउट व बड़े-बड़े होर्डिग्स के साथ बैनर पोस्टर लगाए गए हैं। बताया जा रहा है कि अमित शाह के दो दिनी दौरे के दौरान न केवल वे सरकार की कार्यप्रणाली की परीक्षा लेंगे, बल्कि ख्0क्9 के लोक सभा चुनाव की तैयारियों के लिए पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से भी फीड बैक लेंगे।दो दिवसीय दौरे पर हैं शाह
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह क्9 व ख्0 सितंबर को देहरादून दौरे पर हैं। इन दो दिनों तक उनके करीब ख्क् कार्यक्रमों में शिरकत करने की संभावना है। इनमें सांसद, सरकार व मंत्रियों के अलावा संगठन के पदाधिकारियों के साथ होने वाली बैठकें शामिल हैं। शाह के इस दौरे को भव्य बनाने के लिए प्रदेश भाजपा कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है। उनके पूरे यात्रा मार्ग को झंडे, पोस्टर व बैनरों से पट गया है। संगठन की ओर से फ्लैक्स नहीं दिए गए हैं। बल्कि पार्टी पदाधिकारी अपने स्तर से लगा रहे हैं। स्थानीय विधायक व पदाधिकारी स्वागत समारोह तथा अन्य कार्यक्त्रमों की तैयारियों के जरिये अपनी-अपनी ताकत का प्रदर्शन करने की भी तैयारी में हैं। बताया जा रहा है कि शाह के जत्थे के आगे भ्0 बुलेट सवार इस जुलूस की शोभा बढ़ाएंगे।
अमित शाह के आज का शेड्यूल -सुबह साढ़े नौ बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। -छह स्थानों पर होगा स्वागत। -ग्यारह बजे प्रदेश पदाधिकारी, कोर ग्रुप, मोर्चा की बैठक। -बैठक में सांसद, विधायक, जिलाध्यक्ष, पूर्व सांसद, पूर्व मंत्री रहेंगे मौजूद। -एक बजे भोजन। -ढाई बजे विधानसभा विस्तारक बैठक। -शाम चार बजे प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, प्रदेश कोर ग्रुप के साथ बैठक। -शाम पांच बजे प्रदेश पदाधिकारियों के अलावा मोर्चा अध्यक्षों के साथ बैठक होटल मधुबन में। -शाम छह बजे प्रबुद्ध गोष्ठी एएमएन घोष ऑडिटोरियम में। -शाम साढ़े सात बजे रिजर्व रखा गया है, सीएम आवास पर। -रात नौ बजे सीएम आवास पर विधायक व सांसदों के साथ बैठक। -ख्0 सितंबर को प्रदेश भाजपा कार्यालय पर लाइब्रेरी का उद्घाटन करेंगे।- दोपहर ढाई बजे वे राजपुर रोड एक होटल में पत्रकारों से वार्ता करेंगे।