आगे वैक्सीनेशन, पीछे कोरोना
- वैक्सीनेशन ने रफ्तार पकड़ी तो कोविड केसेज में भी बढ़ोत्तरी
- पिछले दो दिनों से वैक्सीनेशन ने रफ्तार पकड़ी - कोरोना केसेज में भी लगातार हो रही बढ़ोत्तरी देहरादून, दून में एक तरफ कोविड वैक्सीनेशन लगातार रफ्तार पकड़ रहा है तो दूसरी तरफ कोविड-19 पॉजिटिव केसेज की संख्या में भी बढ़ोत्तरी हो रही है। पिछले कुछ दिनों में नये केसेज में तेजी आने से एक्टिव केसेज की संख्या लगातार बढ़ रही है। सिटी में कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़ रही है और रिकवरी रेट में गिरावट दर्ज की जा रही है। 9905 का वैक्सीनेशनदून में संडे 9905 लोगों का वैक्सीनेशन किया गया। पहली बार संडे को भी वैक्सीनेशन किया गया। इनमें 60 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोग, 45 से 60 वर्ष उम्र के लोग, हेल्थ केयर वर्कर्स और फ्रंट लाइन वर्कर्स शामिल हैं। हेल्थ केयर वर्कर्स और फ्रंट लाइन वर्कर्स में भी ज्यादातर अब वैक्सीन की सेकेंड डोज ले रहे हैं, जबकि अन्य कैटेगिरी वालों को अभी फर्स्ट डोज दी जा रही है।
संडे का वैक्सीनेशन 60 वर्ष से ज्यादा 2873 55 से 60 वर्ष 6460 हेल्थ केयर वर्कर्स 338 फ्रंट लाइन वर्कर्स 234 टोटल वैक्सीनेशनकेटेगिरी फर्स्ट डोज सेकेंड डोज
60 वर्ष से ज्यादा 90905 00 55 से 60 वर्ष 28963 00 हेल्थ केयर वर्कर्स 32608 18706 फ्रंट लाइन वर्कर्स 15919 9341 221 नये पॉजिटिव केस संडे का दून 221 नये कोविड-19 पॉजिटिव केस सामने आये। जबकि 113 रिकवर हुए। इसके साथ ही दून में अब तक कंफर्म हुए पॉजिटिव केसेज की संख्या 31923 हो गई है और रिकवर होने वाले पेशेंट की संख्या 29293 हो गई है। हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट में दो पेशेंट की डेथ के साथ ही दून में अब कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 986 हो गई है और एक्टिव केसेज की संख्या बढ़कर 1207 हो चुकी है। इन्फेक्शन रेट और बढ़ादून में एक बार फिर इंफेक्शन रेट में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। संडे को कुल 2954 सैंपल लिये गये। इनमें से 221 पॉजिटिव आये। इस तरह से संडे को इंफेक्शन रेट 7.5 परसेंट रहा। अब तक का इंफेक्शन रेट की बात करें तो दून में अब तक का इंफेक्शन रेट 6.2 परसेंट है। यह राज्य के इंफेक्शन रेट से काफी ज्यादा है। राज्य में फिलहाल इंफेक्शन रेट 3.6 परसेंट है।
रिकवरी रेट में गिरावट दून में रिकवरी रेट में भी जबरदस्त गिरावट आई है। पिछले हफ्ते रिकवरी रेट 94 परसेंट से ज्यादा था, जो अब गिरकर 91.8 परसेंट हो गया है। राज्य में भी रिकवरी रेट 95 परसेंट से गिरकर 93.85 परसेंट हो गया है। राज्य में 550 पॉजिटिव केस राज्यभर में संडे को 550 कोविड-19 पॉजिटिव केस सामने आये और 148 रिकवर हुए। अब राज्य में कुल पॉजिटिव केसेज की संख्या 102264 हो गई है और 95973 पेशेंट रिकवर हुए हैं। देहरादून में संडे को हुई दो लोगों की मौत के साथ ही अब राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या 1727 हो हो गई है और एक्टिव केसेज की संख्या बढ़कर 3017 हो गई है। दून की स्थिति कुल पॉजिटिव केस 31923 कुल रिकवरी 29293 कुल डेथ 986 एक्टिव केस 1207कंटेनमेंट जोन 9