-15 अप्रैल के बाद एक हजार से ऊपर बढ़ा ग्राफ

-जून 15 के बाद हर दिन 100 से कम पॉजिटिव

देहरादून

कोविड-19 की सेकेंड वेव दून में जिस तेजी के साथ फैली उसी तेजी से नीचे भी गई, हालांकि अब संभावित थर्ड वेव को लेकर कई तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं।

15 अप्रैल के बाद तेजी

दून में सेकेंड वेव का असर वैसे तो मार्च लास्ट से ही नजर आने लगा था। लेकिन 15 अप्रैल तक हर रोज कंफर्म होने वाले पॉजिटिव केसेज की संख्या 1000 से कम थी। 2 से 8 मई के बीच सेकेंड वेव पीक पर रही। उसके बाद धीरे-धीरे केसेज में कमी आने लगी। पिछले एक वीक के दौरान हर रोज पॉजिटिव केसेज की संख्या 100 से कम रही।

ऐसे बढ़ी सेकेंड वेव

डेट पॉजिटिव

15 अप्रैल 914

16 अप्रैल 1051

17 अप्रैल 1179

18 अप्रैल 1281

19 अप्रैल 644

20 अप्रैल 999

21 अप्रैल 1876

2-8 मई पीक

2 मई 2580

3 मई 2026

4 मई 2789

5 मई 2721

6 मई 3123

7 मई 3979

8 मई 3430

वेव डाउन

15 जून 57

16 जून 94

17 जून 55

18 जून 63

19 जून 94

20 जून 53

21 जून 60

70 नये केस, 10 रिकवर

दून में ट्यूजडे को लगातार तीसरे दिन भी रिकवर होने वाले पेशेंट की संख्या 10 रही। जबकि नये पॉजिटिव केसेज की संख्या में कुछ और बढ़ोत्तरी हुई और यह संख्या 70 रही। जिले में 7 पेशेंट की डेथ हुई। 3 की डेथ महंत इन्दिरेश हॉस्पिटल में, 2 की एम्स ऋषिकेश में और एक-एक पेशेंट की डेथ दून हॉस्पिटल और सिनर्जी हॉस्पिटल में हुई। दून में अब तक कोविड से मरने वालों की संख्या 3482 हो गई है। एक्टिव पेशेंट की संख्या 576 हो गई है।

राज्य में 171 पॉजिटिव

राज्य में ट्यूजडे को 171 पॉजिटिव केस आये और 221 रिकवर हुए। 8 पेशेंट की डेथ के साथ राज्य में अब कोविड से मरने वालों की संख्या 7052 हो गई है। रिकवरी रेट 95.34 परसेंट है और एक्टिव केसेज की संख्या 2896 है। दो दिन में जीरो पॉजिटिव केस वाले अल्मोड़ा जिले में ट्यूजडे को 23 नये केस आये। सबसे कम एक केस बागेश्वर में आया। उत्तरकाशी में 2 और रुद्रप्रयाग व पौड़ी जिले में 3-3 केस सामने आये।

ब्लैक फंगस के 8 केस

मंडे को दून में ब्लैक फंगस के 8 नये केस सामने आये और 1 पेशेंट की डेथ हुई। सभी नये केस एम्स ऋषिकेश में आये। एक पेशेंट की डेथ भी इसी हॉस्पिटल में हुई। एम्स ऋषिकेश में अब तक 302 ब्लैक फंगस केस आ चुके हैं। 54 की डेथ हो चुकी है और 29 रिकवर हुए हैं। राज्य में अब तक कुल 465 पेशेंट कंफर्म हुए हैं। इनमें से 82 की डेथ हो चुकी है और 65 रिकवर हुए हैं।

Posted By: Inextlive