स्ट्रीट लाइट खराब होने व इलाके में रात को अंधेरा छा जाने की शिकायतों में कई वार्ड शामिल हैं। खास बात ये है कि अब तो नगर निगम का बोर्ड भी भंग हो चुका है। प्रशासक की मौजूदगी में निगम क्षेत्र में काम चल रहे हैं। इन वार्डों में प्रमुख रूप से वार्ड 83 से 12 शिकायतें वार्ड 5 से 8 वार्ड 4 से 2 वार्ड 21 से 2 वार्ड 31 से 3 वार्ड 43 से 6 वार्ड 58 से 7 59 से 3 65 से 6 वार्ड 68 से 1 वार्ड 80 से 3 वार्ड 83 से 12 84 से 1 93 से 2 व वार्ड 99 से 1 शिकायत प्राप्त हुई हैं।

अधिकतर कर्मचारी चुनाव ड्यूटी पर, आखिर शहर में कैसे सुधरे स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था

देहरादून, 18 अप्रैल (ब्यूरो)।
राजधानी दून में आजकल कई इलाके पिछले कई दिनों से अंधेरे में डूबे हुए हैं। रात होते ही इन इलाकों में मानो अंधेरा छा जाता हो। स्थानीय लोगों के मुताबिक कई बार शिकायत के बावजूद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज करने के लिए मजबूर हो गए। आलम ये अब परेशान क्षेत्रवासी नई लाइट लगाने के लिए भी सीएम हेल्पलाइन पर भी डिमांड करने लगे हैं।

तो की सीएम से डिमांड
नगर निगम से अनुबंधित ईईएसएल क्र(इनर्जी इफिसिएंसी सर्विस लि।क्र) कंपनी के तहत आस्था इलेक्ट्रिकल कंपनी स्ट्रीट लाइट्स के मेंटेनेंस का सिटी में काम देख रही है। स्ट्रीट लाइट्स की रिपेयरिंग से लेकर नई लाइट लगाने का काम कंपनी के जिम्मे है। यहां तक कि नगर निगम के हेल्पलाइन के अलावा सीएम हेल्पलाइन में स्ट्रीट लाइट से संबंधित कोई भी शिकायत मिलती है तो इसको संबंधित कंपनी को रेफर कर दिया जाता है। जिसके बाद कंपनी का काम स्ट्रीट लाइट ठीक करवाना और समस्याएं दूर करना होता है।

इन इलाकों में पसरा अंधेरा
-लैंसडाउन चौक से गांधी पार्क
-सर्वे चौक से चूनाभट्टा
-नालापानी चौक से मयूर विहार
-मयूर विहार से आईटी पार्क
-आईटीपार्क से लेकर राजेश्वरनगर
-राजेश्वरनगर से प्रेरणा स्टोर तक
-प्रेरणा स्टोर से लेकर कृषाली चौक
-ऊषा कॉलोनी से पैसिफिक गोल्फ
-प्रेमनगर से बनियावाला
-क्लेमेंटटाउन रोड
-सुभाष रोड
-चंद्रबनी चौक से मौहब्बेवाला
-सचिवालय के सामने सुभाष रोड
-कैनाल रोड
-जाखन से साईं मंदिर

राजधानी में स्ट्रीट लाइट की स्थिति
-कुल वार्डों की संख्या 100
-इनमें से 57 वार्डो से मिल रही शिकायतें।
-पूरे नगर निगम क्षेत्र में 99 हजार स्ट्रीट लाइट्स
-कुल इलेक्ट्रिक पोल की संख्या 46 हजार
-स्ट्रीट लाइट को लेकर रोज दर्ज हो रही कंप्लेन।
-केदारपुर से आ रही हैं सबसे ज्यादा शिकायतें
-एक सप्ताह में 32 शिकायतें सीएम हेल्पलाइन में दर्ज।
-हरिद्वार बाईपास से सबसे ज्यादा सीएम पोर्टल पर शिकायतें।

निगम का बहाना, कार्मिकों की चुनाव ड्यूटी
नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार नगर निगम हो या फिर सीएम हेल्पलाइन पर स्ट्रीट लाइट से सबंधित किसी भी तरह की शिकायतें। निगम प्रशासन की व्यवस्था के तहत शिकायतों को निपटारा 24 घंटे के भीतर होने जरूरी होता है। लेकिन, 24 घंटे तो दूर, कई दिनों के बावजूद समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं। नगर निगम प्रशासन इसकी बड़ी वजह कर्मचारियों की चुनाव में ड्यूटी लगना बता रहा है।

::सीएम हेल्पलाइन में पेंडिंग कंप्लेन::
वार्ड --- शिकायत
2 - 1
5 - 1
10 - 1
14 - 1
15 - 1
38 - 1
40 - 1
46 - 1
50 - 1
60 - 3
67- 1
64 - 3
85 - 1
88 - 1
91 - 2
93 - 2
94 - 2
96 - 4
98 - 3

यहां से मिल रही शिकायतें
वार्ड - डिमांड
2 - 2
3 - 1
5 - 1
9 - 1
37 - 1
38 - 2
56 - 1
63 - 2
64 - 1
69 - 2
88 - 1
90 - 2
91 - 3
93 - 1
94 - 1
95 - 2
98 - 1
99 - 1
100 - 1


राजपुर रोड क्षेत्र में कई दिनों से स्ट्रीट लाइटें बंद हैं। सचिवालय से लेकर ईसी रोड व सुभाष रोड में अंधेरा पसरा हुआ है। इसकी तक मॉनिटरिंग नहीं हो पा रही है।
भूपेन्द्र कठैत, निवर्तमान पार्षद

लगातार शिकायत के बाद भी स्ट्रीट लाइट नहीं लग पा रही है। जबकि, पोल की लाइट खराब होने पर हमें ठीक करवा रहें है। कुछ एरिया है जहां अंधेरा पसरा रहता हैं।
रमेश कुमार मंगू, निवर्तमान पार्षद

दून में इन दिनों सिटी के तमाम एरिया की स्ट्रीट लाइट खराब है। इनमें से कुछ एरिया तो ऐसे है जहां से निकलते हुए डर लगता है। हमारी ओर से शिकायत दर्ज की तो सामान न होने का हवाला दिया जा रहा हैं।
मोहित ग्रोवर, स्थानीय निवासी प्रेमनगर

नगर निगम के हेल्पलाइन नंबर समेत सीएम हेल्पलाइन से शिकायत मिली हैं। इन दिनों अधिकतर कर्मचारी चुनाव ड्यूटी पर लगे है। जिसके चलते निगम की ओर से निगरानी नहीं हो पा रही हैं। हालांकि, शिकायत के आधार पर कार्यवाही की जा रही हैं।
रणजीत सिंह राणा, प्रकाश अधिकारी, नगर निगम।
dehradun@inext.co.in

Posted By: Inextlive