- थर्सडे को थाना सहसपुर के शेरपुर क्षेत्र मे पावर ग्रिड के पास झाडि़यों में मिला था शव

- घटना से तीन दिन पहले ममता, अशोक और शमीम ने बनाया था मर्डर का प्लान

- शमीम को फिरौती के तौर पर मिले 48 हजार रुपए

देहरादून,

सहसपुर के शेरपुर क्षेत्र में झाडियों में मिले शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस को फ्राइडे को फूलचंद नाम के व्यक्ति का शव मिला था, पता चला कि पत्नी ने ही उसकी सुपारी दी थी। पुलिस की जांच में पता चला कि फूलचंद की पत्नी का किसी अशोक नाम के व्यक्ति के साथ प्रेम संबंध था। इसके बाद पुलिस ने दोनों की कॉल डिटेल निकलवाई व अन्य एविडेंस जुटाए तो मर्डर मिस्ट्री की पोल खुली। फूलचंद की पत्नी ने ही प्रेमी अशोक के साथ मर्डर का प्लान बनाया था इसके लिए शमीम नाम के व्यक्ति को फिरौती दी गई थी। पुलिस ने तीनों को अरेस्ट कर लिया है।

8 माह से चल रहा था प्रेम प्रसंग

थर्सडे को थाना सहसपुर के शेरपुर क्षेत्र मे पावर ग्रिड के पास झाडि़यों में पुलिस को फूलचंद का शव मिला था। जिसके गले पर कपड़ा लिपटा और जीभ बाहर आयी हुई थी, पुलिस ने शव को देखकर ही गला घोंटकर हत्या करने का दावा किया था। इसके बाद पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की। घटना के संबंध में मृतक के बडे़ भाई बाबूलाल ने मृतक फूलचंद की पत्नी ममता और अशोक नाम के व्यक्ति के बीच अवैध सम्बन्ध के चलते ममता, अशोक व अन्य के द्वारा उसके भाई की हत्या करने की कंप्लेन दर्ज कराई थी। पुलिस ने बाबूलाल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने कंप्लेन के आधार पर ममता, अशोक और शमीम नाम के व्यक्ति के बीच घटना के दिन हुई कॉल्स की जानकारी मिली। इसके अलावा पुलिस को जांच में यह भी पता चला कि स्टील की 2 लीटर वाली डोलची जो मृतक के पास घटनास्थल से बरामद हुई थी, वह एक बाइक सवार के साथ फूलचंद को देखा गया था। इतना ही नहीं मृतक के गले में जो स्कार्फ था, वह बाइक सवार के गले में देखा गया था। पुलिस पूछताछ में भी आसपास के लोगों ने अशोक के मृतक की पत्नी से पिछले 7-8 माह से अवैध सम्बन्ध की बात सामने आई। पुलिस ने जांच पड़ताल करने के बाद अशोक को रात में ही गिरफ्तार कर लिया। अशोक की निशानदेही पर मृतक फूलचंद का मोबाइल फोन शेरपुर जंगल से बरामद किया गया। इसके बाद रात में ही पुलिस ने शमीम को बाइक और 6 हजार रुपए के साथ गिरफ्तार कर लिया। फ्राइडे को सुबह ममता को सुबह 6 बजे उसके घर से गिरफ्तार किया गया।

महिला हेल्पलाइन में दर्ज था घरेलू विवाद

पुलिस पूछताछ में तीनों ने हत्या की योजना के बारे में खुलासा किया। बताया कि पंचायत चुनाव 2019 के प्रचार-प्रसार के दौरान अशोक की मुलाकात फूलचंद की पत्नी ममता से शेरपुर में हुई थी। इसी बीच अशोक और ममता के बीच प्रेम-प्रसंग शुरू हुआ बाद में दोनों के बीच अवैध सम्बन्ध स्थापित हो गये। अशोक का ममता के घर आना-जाना शुरू हुआ जो फूलचंद को सही नहीं लगता था। जिस कारण दोनों के बीच आये दिन लड़ाई-झगड़े होते रहते थे। जिनका प्रकरण महिला हेल्पलाइन देहरादून में भी आया। इस दौरान ममता द्वारा अशोक से फूलचंद को रास्ते से हटाने के लिए कई बार कहा गया और एक माह पूर्व अशोक की शमीम से छोटा रामपुर में मुलाकात हुई थी। शमीम की क्राइम हिस्ट्री के बारे में भी अशोक को जानकारी थी, इसलिए अशोक ने फूलचंद की हत्या के लिए शमीम को तैयार किया। इस दौरान अशोक शमीम को 38 हजार रुपये अलग-अलग किस्तों में दे चुका था। घटना से तीन दिन पहले ममता, अशोक और शमीम ने प्राथमिक विद्यालय शेरपुर में फूलचंद की हत्या की साजिश रची।

पहले पिलाई शराब बाद में गला घोंटा

13 मई को प्लान के मुताबिक ही शमीम अपनी बाइक से रात में 9 बजे ममता के घर पहुंचा, फूलचंद ने पहले ही कच्ची शराब पी हुई थी। इसके बाद ममता द्वारा एक स्टील की डोलची में 2 लीटर शराब दी और शमीम को फूलचंद को बाइक पर बैठाकर सुनसान जगह ले जाने को कहा। शमीम ने फूलचंद को शेरपुर से आगे सिंहनीवाला की ओर जाने वाले रास्ते पर पावर ग्रिड प्लांट के सामने स्थित बंजर भूमि के पास स्थित झाडि़यों में ले गया और फूलचंद को जमकर शराब पिलाई। जब वह बेहोश हो गया तो शमीम ने फूलचन्द के गले में स्कार्फ लपेट गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। 14 मई को अशोक ने शमीम को घर जाकर 10 हजार रुपए दिए।

Posted By: Inextlive