Coronavirus Update केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से मिली जानकारी के आधार पर भारत के विभिन्न हिस्सों से पता चले ताजा केसेज के बाद नोवेल कोरोनोवायरस से इन्फेक्टेड लोगों की संख्‍या रविवार को बढ़कर 360 हो गई है। इससे मरने वालों का आंकड़ा भी बढ़कर 7 पर पहुंच गया है।

नई दिल्ली, (पीटीआई)। Coronavirus in India Update: हेल्थ मिनिस्ट्री के ताजा आंकड़ो के अनुसार इंडिया में रविवार तक सामने आये कोरोनावायरस के केसेज के बाद कुल पॉजिटिव लोगों की संख्‍या 360 हो गई है। इनमें कर्नाटक, केरल, राजस्‍थान, तमिलनाडु व उत्‍तर प्रदेश में 41 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं जिनमें कोविड-19 की पुष्टि हुई है। इस वायरस के कारण अभी तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक 24 लोग ठीक हुए हैं।

जहां पार हुआ दहाई का आंकड़ा

इनमें से कई स्टेट ऐसे हैं जहां पेशेंटस का नंबर डबल डिजिट के पार पहुंच गया है। महाराष्ट्र में कोरोना पीड़ितों की संख्या सबसे ज्यादा 67 है। इनमें 3 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। इसके बाद नंबर आता है केरल का जहां 7 विदेशी नागरिकों सहित ये संख्या 52 है। दिल्ली में 27 पॉजिटिव केस दर्ज किए गए हैं। जबकि एक फॉरेनर के साथ उत्तर प्रदेश में 27 मामले सामने आए हैं। तेलंगाना के 22 मरीजों में से 11 विदेशी हैं। 2 विदेशियों के साथ राजस्थान में ये संख्या 24 है। हरियाणा में 14 फॉरेनर्स के साथ 21 पेशेंट हैं, वहीं पंजाब में 21 और लद्दाख में 13 केसेज पाए गए हैं। गुजरात में 18 लोगों को कोरोनावायरस का शिकार पाया गया है।

सिंगिल डिजिट वाले राज्य

अब बात करते हैं उन स्टेटस की जहां कोरोना के मरीजों की संख्या अभी दस से नीचे है। इनमें 7 केसेज के साथ सबसे ऊपर है तमिलनाडु, जिसमें से 2 विदेशी नागरिक हैं। इसके बाद नंबर आता है चंडीगढ़ का जहां कुल 5 पेशेंट हैं। मध्य प्रदेश, जम्मू और कश्मीर और वेस्ट बंगाल सभी जगह 4-4 केस दर्ज किए गए हैं। ओडिसा और हिंमाचल प्रटेश में 2-2 पॉजिटिव केस मिले हैं, छत्‍तीसगढ़ व पुदुचेरी में 1-1 मामला सामने आया है।

Posted By: Molly Seth