Vishwa hindu masabha president रणजीत बच्चन ने वर्ष 1992 में अपने करियर की शुरुआत गोरखपुर के वरिष्ठ रंगकर्मी केसी सेन के नेतृत्व में की थी। रणजीत बच्चन ने तीन शादियां की थी।


लखनऊ (ब्यूरो)। विश्व हिंदू महासभा के अध्यक्ष रणजीत बच्चन की पहली शादी काफी पहले परिवार के लोगों ने की थी। बाद में उन्होंने पहली पत्नी से नाता तोड़ लिया। वर्ष 2002 से 2009 के बीच साइकिल यात्रा के दौरान उनके साथ रहीं कुशीनगर की कालिंदी शर्मा से उन्होंने दूसरी शादी की। कुछ साल पहले लखनऊ में एक अधिकारी की बेटी स्मृति से उन्होंने तीसरी शादी रचा ली थी। शुरू में कालिंदी शर्मा और स्मृति के बीच काफी विवाद हुआ था, लेकिन बाद में उनके बीच सहमति बन गई और साथ रहने लगी।पहले छेडख़ानी फिर दुष्कर्म का दर्ज कराया था केस


शाहपुर थाने में 2017 में दूसरी पत्नी कालिंदी की बहन ने बच्चन के खिलाफ छेडख़ानी का केस दर्ज कराया था। बाद में कोर्ट में बयान दर्ज कराते समय उसने बच्चन पर दुष्कर्म करने का भी आरोप लगाया। उसके बयान के आधार पर छेडख़ानी व दुष्कर्म की धारा बढ़ा दी गई थी। सहमति से एक साथ रह रही थी दोनों पत्नी

रणजीत बच्चन के करीबी दोस्तों का कहना है कि दूसरी पत्नी कालिंदी और तीसरी पत्नी स्मृति के बीच समझौता हो गया था। दोनों एक साथ ओसीआर में मिले सरकारी आवास पर रह रही थी। शादी के बाद कालिंदी को एक बच्चा भी हुआ था, लेकिन कुछ समय बाद ही उसकी मौत हो गई थी। एक फरवरी को बनाया था बर्थ डेरणजीत बच्चन ने एक फरवरी को अपना बर्थ डे बनाया था। सरकारी आवास ओसीआर में बर्थ डे के मौके पर हवन का आयोजन भी किया था। हवन के कार्यक्रम के बाद संगठन के कार्यकर्ता व पदाधिकारियों के साथ एनआरसी को लेकर एक परिचर्चा भी की थी।lucknow@inext.co.in

Posted By: Shweta Mishra