देश में एक ओर दक्षिण पश्चिम मानसून जा रहा है तो दूसरी ओर पूर्वोत्तर मानसून के आने की स्थितियां तेजी से बनती जा रही हैं। जानें आज देश में कहां कैसा रहेगा माैसम का मिजाज...


कानपुर। पूर्वी और मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों से दक्षिण पश्चिम मानसून की वापसी को लेकर परिस्थितियां अनुकूल होती दिखाई दे रही हैं। आज सोमवार को देश के इन भागों से मानसून वापस जा सकता है। वहीं पूर्वोत्तर भारत व पश्चिम भारत के कुछ और हिस्सों में, उत्तर अरब सागर के शेष हिस्सों और मध्य अरब सागर के कुछ हिस्सों से अगले कुछ घंटों में गुजर जाएगा।  पूर्वोत्तर मानसून के शुरू होने के लिए परिस्थितियां अनुकूल होती जा रही


दक्षिण पश्चिम मानसून की वापसी से हवाओं का स्तर बढ़ रहा है। भारतीय माैसम विज्ञान विभाग आईएमडी के मुताबिक प्रायद्वीपीय भारत के दक्षिण-पूर्वी भागों में आज हवाएं काफी तेजी चलने की आशंका है। भारत के उत्तरी और मध्य भागों में दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के साथ अगले 72 घंटे में पूर्वोत्तर मानसून के शुरू होने के लिए परिस्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं।

दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के कई हिस्सों में भारी से भारी बारिश के आसार

वहीं आज के माैसम की बात करें तो दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के कई हिस्सों में भारी से भारी बारिश होने के आसार हैं। तमिलनाडु, पुदुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर मूसलाधार बारिश होने की आशंका है। वहीं अगले 24 घंटों में तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के साथ तटीय कर्नाटक और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में अधिकांश इलाके बारिश से सराबोर रहेंगे।

Posted By: Shweta Mishra