देश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से आज उत्तर भारत के कई इलाके भारी बारिश व बर्फबारी की चपेट में रहेंगे। जानें पहाड़ाें से लेकर मैदान तक का माैसम...


कानपुर। देश में आज कई इलाकों में माैसम का मिजाज थोड़ा बिगड़ा रहेगा। कुछ जगहों पर वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से हालात बिगड़ सकते हैं। पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। भारतीय माैसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिकों के मुताबिक आज एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस पश्चिमी हिमालय क्षेत्र व उत्तर पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों को प्रभावित करेगा। इसकी वजह से आज से अगले 24 घंटों में जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश और बर्फबारी होगी। ठंड से कांपेंगे यूपी बिहार


इसके अलावा अन्य राज्यों में आज के माैसम पर नजर डालें तो उत्तर प्रदेश और पश्चिम मध्य प्रदेश में गरज के साथ बारिश होने संभावना है। वहीं हरियाणा, चंडीगढ़, पूर्वी राजस्थान और पूर्वी मध्य प्रदेश में भी माैसम कुछ ऐसा ही रहेगा। वहीं बिहार, दक्षिण असम, मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा जैसे राज्य कोहरे में डूबे रहेंगे। कुछ जगहों पर ठंड भी बढ़ेगी। उत्तर भारत में ठंड की बात करें तो उत्तर प्रदेश का बुरा हाल रहेगा। वहीं बिहार में अलग-अलग जगहों पर कोल्ड डे की स्थिति की संभावना है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव

वेदर एजेंसी स्काईमेट के अनुसार उत्तर भारत में जम्मू कश्मीर के पास बना वेस्टर्न डिस्टरबेंस अच्छी बर्फबारी के बाद अब पूर्व की ओर चला गया है। वहीं एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस उत्तर भारत की तरफ आ रहा है जो काफी एक्टिव है। यह इस समय उत्तरी अफगानिस्तान पर पहुंच गया है। यह सिस्टम जल्द ही जम्मू कश्मीर पर पहुंच जाएगा। इस बीच पाकिस्तान के मध्य भागों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बन गया है। जबकि एक अन्य चक्रवाती सिस्टम असम के पूर्वी हिस्सों पर बना हुआ है। एमपी में माैसम बिगड़ा रहेगास्काईमेट के वैज्ञानिकों के अनुसार आज उत्तराखंड में माैसम बिगड़ा रहेगा। यहां कुछ स्थानों पर बारिश और बर्फबारी जारी रहेगी। वहीं उत्तरी मध्य प्रदेश, असम और अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है। जम्मू व कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में कल दोपहर या शाम के समय एक बार फिर से हल्की बारिश और बर्फबारी शुरू होने के आसार हैं। इसके अलावा उत्तरी मध्य प्रदेश और पूर्वी राजस्थान की बात करें तो यहां पर कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना है।

Posted By: Shweta Mishra