- होली पर छाए रहे बादल, चली सर्द हवा

- अधिकतम तापमान 29 डिग्री के करीब पहुंचा

आगरा। होली पर दिनभर बादल छाए रहने के बाद बुधवार की सुबह बूंदाबांदी हो गई। इसके बाद दोपहर में धूप निकल आई और ठंडी हवाएं चलती रहीं। इससे अधिकतम तापमान 29 डिग्री के करीब पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को भी बादल छाए रहेंगे और बारिश होने की भी संभावना है।

तापमान में आएगी गिरावट, छाए रह सकते हैं बादल

होली पर दिन भर बादल छाए रहे, कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हुई। दिन भर तेज सर्द हवा चलती रही। वहीं, बुधवार सुबह कमला नगर, दयालबाग, भगवान टॉकीज, खंदारी, बल्केश्वर, सिकंदरा सहित अधिकांश क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हुई। सुबह आठ बजे के बाद धूप निकल आई, दोपहर 12 से तीन बजे तक तेज धूप निकली। शाम को मौसम का मिजाज बदल गया, रात को सर्द हवा चली। इससे अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 15.5 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम आ‌र्द्रता 72 फीसद दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को भी बादल छाए रहने की आशंका है। इससे तापमान में गिरावट आएगी। 13 और 14 मार्च को भी बादल छाए रह सकते हैं।

15 मार्च से छट जाएंगे बादल

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 15 मार्च से बादल छट जाएंगे और तेज धूप निकलेगी। इससे न्यूनतम तापमान 17 डिग्री तक पहुंच सकता है, अधिकतम तापमान 27 से 28 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।

मिनि। मैक्स।

11 मार्च 16 28

12 मार्च 16 28

13 मार्च 17 29

14 मार्च 17 29

15 मार्च 17 28

16 मार्च 16 27

17 मार्च 16 27

नोट- तापमान डिग्री सेल्सियस में।

Posted By: Inextlive