प्‍यार की कोई उम्र कोई सीमा नहीं होती है। प्‍यार कभी भी कहीं भी और किसी से भी हो सकता है। प्‍यार को पवित्र और भगवान का रूप कहा जाता है। प्‍यार में ना जाति होती है ना ही धर्म होता है। कुछ ऐसा ही हुआ जब दो बुजुर्गो को एक दूसरे से प्‍यार हो गया। दुनिया से छिप कर वो दोनो एक दूसरे से मिलने लगे। धीरे-धीरे दोनो का प्‍यार परवान चड़ा तो एक दूसरे का साथ जीने मरने की कसमे भी खा ली।


दादी को हुआ दादा से प्यारजब 60 साल के दादा को 60 साल की दादी से प्यार हो गया। दादा और दादी दोनों अलग अलग परिवारों से हैं और दोनों को एक दुसरे से इतना प्यार है की वह एक दुसरे के लिए सब कुछ छोड़ने केलिए तैयार हैं। मगर इस प्रेम कहानी में भी दुश्मन है और वह और कोई नहीं बल्कि दादा और दादी ने अपने ही बच्चे और बहुए हैं। यह अनोखी प्रेम कहानी खुटार क्षेत्र के एक गांव की है। दोनो पड़ोस में रहते हैं। दोनों का प्यार बहुत दिनों से चल रहा है। जब दोनो के घर वालो को इनके प्यार के बारे में पता लगा तो उन्होंने इसका विरोध किया। दोनो के प्यार के दुश्मन उनके बच्चों ने उन्हें घर में कैद करने के बाद मारापीटा।


शुरु करना चाहते हैं नई जिंदगी

दोनो अपनी जिंदगी में शादीशुदा हैं मगर वह दोनों उन्हें छोड़ एक दुसरे से दूसरी शादी करना चाहते हैं। पहले दोनों घर वालो ने अपने अपने घर के बुजुर्गो को समझाया और जब नहीं समझे तो दोनों की कर दी पिटाई। जहां एक तरफ बुजुर्ग महिला की बहुओ ने पिट कर घर में बंद किया तो दूसरी ओर बुजुर्ग शख्स को बेटों पीटा। बेटों द्वारा पीटे जाने के बाद उसने खुदखुशी करने की कोशिश मगर उन्हें बचा लिया गया। वहीं इस पुरे मामले के बारे में पुलिस से पूछे जाने पर वह इंकार कर रही है।

Posted By: Prabha Punj Mishra