डाॅ. त्रिलोकीनाथ (ज्योतिषाचार्य और वास्तुविद)। Nag Panchami 2021: नाग पंचमी हिन्दुओं द्वारा की जाने वाली नाग देवताओं की एक पारम्परिक पूजा है। सावन माह की शुक्ल पक्ष पंचमी को नाग पंचमी के रूप में मनाया जाता है। नाग पंचमी हिंदुओं के प्रमुख त्योहारों में एक माना जाता है। मान्यता है कि नाग पंचमी एक ऐसा त्योहार जो भगवान शिव और नाग देवता दोनों का सम्मान करता है। भगवान शिव को सर्प अति प्रिय इसीलिए नाग पंचमी का त्योहार सावन में आता है। नाग पंचमी को मनाने से सभी पापों से छुटकारा मिलता है और शिव का आशीर्वाद मिलता है। वहीं इस दिन सर्पों का पूजन करने से घर में सर्पों का भय नहीं होता है। इसके अलावा काल सर्प दोष भी मिटता है।
पूजा विधान
नाग पंचमी के दिन महिलायें मिट्टी का नाग नागिन बनाकर उसकी पूजा करती हैं और अपने परिवार की सुरक्षा के लिये प्रार्थना भी करती हैं। कुछ लोग अपने घर के द्वार के दोनों ओर गोबर के नाग नागिन का चित्र बनाकर उसकी पूजा करते है। इसके साथ ही दूध एवं खीर भी चढ़ाते है। लोग नाग-नागिन की कृपा का आशीर्वाद मांगते है कि उनके और उनके परिवार पर नाग नागिन का कुदृष्टि न पड़े। नाग पंचमी के दिन जो लोग नाग देवता की पूजा करते है या व्रत रहते हैं नाग देवता अपनी कृपा से उनकी सात पीढ़ियों को सुरक्षित रखते है और अपने विषधर दंत से उन्हें और उनके परिवार को कभी हानि नहीं पहुंचाते है। अपनी कृपा दृष्टि बनाये रखते है।
कथा
नाग पंचमी को लेकर एक कथा भी प्रचलित है। एक किसान अपने खेत में हल चला रहा था। उसके हल से नाग के बच्चे कटकर मर जाते है जिससे नागिन क्रोधित हो उठती है और इसका बदला लेने के लिए वह किसान के घर जाती है, उसके परिवार के सभी सदस्यों को डस लेती है। जिससे उनकी मृत्यु हो जाती है। केवल उसकी एक पुत्री बचती है। जब नागिन को पता लगता है तो वह दूसरे दिन भी जाती है डसने प्रयास करती है उसकी पुत्री नागिन को प्रसन्न करने के लिए किसी पात्र में दूध उसके सामने रख देती और उससे प्रार्थना करती है कि अतिथि के रुप में मैं आपके लिए दूध लायी हूं। वह नाग देवता से विनती और पूजा करती है जिससे नागिन प्रसन्न हो जाती है और अपने आशीर्वाद से उसके माता-पिता सबको जीवित कर देती है। तभी से लोग नाग पंचमी के दिन नाग देवता को दूध चढ़ाते है या पिलाते है। कुछ लोग खीर भी खिलाते है।

Nag Panchami 2021: नागों से डरे नहीं उनके महत्व को समझें, जानें क्यों घर की नींव में रखे जाते हैं नाग-नागिन

Nag Panchami 2021: 13 अगस्त को मनाया जाएगा नाग पंचमी पर्व, जानें पूजन मूहूर्त

Nag Panchami 2021: इन 12 नागों के जप से मिटते हैं पाप, जानें क्यों नाग पंचमी पर होती है सांपों की पूजा

Nag Panchami 2021 Wishes, Images, Quotes: नाग-पंचमी पर इन मैसेज संग सभी को भेजें शुभकामनाएं और पाएं नाग देवता का आशीर्वाद